• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आडवाणी जी हम सभी के प्रेरणास्त्रोत : एके शर्मा

Writer D by Writer D
03/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) सम्मान देने की घोषणा पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने उन्हें सादर नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को इस हृदयस्पर्शी निर्णय के लिए धन्यवाद दिया है। मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि आडवाणी (Lal Krishna Advani) जी हम सभी के प्रेरणास्त्रोत हैं।

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न दिए जाने पर सादर नमन करते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आडवाणी (Lal Krishna Advani) जी भाजपा के संस्थापक है और देश-दुनिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। वहीं लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) जी भाजपा के सबसे पुराने और बड़े नेताओं में भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश की सभ्यता और संस्कृति की पुर्नस्थापना में आडवाणी (Lal Krishna Advani) जी का बड़ा योगदान रहा है। आडवाणी (Lal Krishna Advani) जी का सफ़र ज़मीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का रहा है। उन्होंने देश के गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनकी संसदीय यात्रा अनुकरणीय और समृद्ध नज़रिए से भरी रही है।

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री माननीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को ‘भारत रत्न’ दिए जाने पर उन्हें सादर नमन सह हार्दिक बधाई।

माननीय प्रधानमंत्री जी को इस हृदयस्पर्शी निर्णय के लिए धन्यवाद। @narendramodi @LKAdvaniBJP_ @myogiadityanath @JPNadda @AmitShah @Bhupendraupbjp… pic.twitter.com/jYf6kylC4l

— A K Sharma (@aksharmaBharat) February 3, 2024

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) जी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। इससे पहले वह 1998 से 2004 के बीच भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) में गृहमंत्री रह चुके हैं। वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी और अपने पूरे समर्थ के साथ इसे मजबूत भी किया। 10वीं और 14वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता की भूमिका बखूबी निभाई ।

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर सीएम योगी ने जताई खुशी, दी बधाई

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी। 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। आडवाणी (Lal Krishna Advani) जी भाजपा को मजबूती प्रदान करने तथा जन जन की पार्टी बनाने व बिजेपी के प्रति लोगों का विश्वास जीतने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा रथ यात्राएं निकाली, जिसमें ‘राम रथ यात्रा’, ‘जनादेश यात्रा’, ‘स्वर्ण जयंती रथ यात्रा’, ‘भारत उदय यात्रा’ और ‘भारत सुरक्षा यात्रा’ ‘जनचेतना यात्रा’ प्रमुख हैं।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि वर्ष 1990 में आडवाणी (Lal Krishna Advani) जी के कारण ही राम मंदिर आंदोलन के प्रति व्यापक जनभावना जागी। आडवाणी (Lal Krishna Advani) जी ने सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा निकाली। लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी रथ यात्रा को रामद्रोहियो द्वारा रोक दी गई। बिहार राज्य में लालू प्रसाद यादव ने सीएम रहते उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसके बावजूद भी आडवाणी (Lal Krishna Advani) जी ने लोगों में राम मंदिर के प्रति जनचेतना जगाने में सफ़ल रहें।

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान

आडवाणी (Lal Krishna Advani) जी की राम रथ यात्रा से भारतवासियों में अपने आराध्य के प्रति चेतना जागी और उसका परिणाम यह रहा कि आज भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्याधाम में बनकर तैयार हो सका और 22 जनवरी,2024 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा रामलला की प्राणप्रतिष्ठा भी की जा चुकी है।

Tags: ak sharmaBharat RatnaLal Krishna AdvaniLucknow Newsup news
Previous Post

गैर-परम्परागत स्रोतों से उर्जा उत्पादन को प्रदेश सरकार दे रही बढ़ावा

Next Post

सोशल मीडिया पर बढ़ी सीएम योगी की ख्याति, फॉलोअर्स के मामले में बने नंबर वन सीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

Vagdevi
Main Slider

100 साल बाद लौटेगी भोजशाला की वाग्देवी, ब्रिटेन से प्रतिमा वापस लाने की मुहिम तेज

06/08/2026
NCC Director General meets CM Dhami.
Main Slider

मुख्यमंत्री से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

06/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

भाजपाई तरक्की की नई हवा, एक्सप्रेसवे की मरम्मत पर अखिलेश का तंज; शेयर किया ‘पंखे’ वाला वीडियो

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ हादसे में हुई जनहानि पर जताया शोक, प्रशासनिक अधिकारियों से ली अपडेट

06/08/2026
Next Post
CM Yogi

सोशल मीडिया पर बढ़ी सीएम योगी की ख्याति, फॉलोअर्स के मामले में बने नंबर वन सीएम

यह भी पढ़ें

Dead Body

पीआरडी जवान के पुत्र की संदिग्ध हालत में मौत

26/03/2022
SP Krishna Bishnoi

‘अपना भविष्य बर्बाद न करो बेटा…’, संभल में उपद्रवियों से बोले SP कृष्ण बिश्नोई

24/11/2024
Shot

प्रेम-विवाह के विरोध में युवक के पिता को मारी गोली

18/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version