• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए कब है मकर संक्रांति, कब होगा इस दिन का पुण्य काल

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Makar Sankranti

Makar Sankranti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मकर संक्रांति का पर्व हिन्दू धर्म ​में ​विशेष महत्व रखता है। हर वर्ष जब सूर्य देव (Surya Dev) मकर राशि (Capricorn) में प्रवेश करते हैं, तो उसे सूर्य की मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन से गुरु और सूर्य के प्रभाव में वृद्धि होने लगती है, जिससे मकर संक्रांति के दिन ही खरमास (Kharmas) का समापन होता है। उस दिन से ही मांगलिक कार्यों पर से लगी रोक हट जाती है।। शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश आदि के लिए मुहूर्त देखे जाने लगते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन से सूर्य देव अपने सातों घोड़ों की मदद से चारों दिशाओं में भ्रमण करने लगते हैं और उनकेरथ से खर या गधे निकल जाते हैं। इस वजह से सूर्य की चाल तेज हो जाती है और खरमास खत्म हो जाता है। आइए जानते हैं कि नए साल 2022 में मकर संक्रांति कब है और उसका महा पुण्य काल कब है?

मकर संक्रांति 2022 तिथि एवं महा पुण्य काल

नए साल 2022 की मकर संक्रांति 14 जनवरी दिन शुक्रवार को है। इस दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। 14 जनवरी को सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर होना है। मकर संक्रांति का पुण्य काल 03 घंटा 02 मिनट का है। यह दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर शाम 05 बजकर 45 मिनट तक है। मकर संक्रांति का महा पुण्य काल 01 घंटा 45 मिनट का है। यह दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से शाम 04 बजकर 28 मिनट तक है।

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में लगभग 1 माह के लिए आते हैं। एक माह तक रहने के बाद सूर्य की कुंभ संक्रांति आती है। उस दिन सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं।

मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व

मकर संक्रांति के दिन से मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति से ही देवता का दिन 6 माह के लिए प्रारंभ हो जाता है। सूर्य के उत्तरायण की अवस्था को देवताओं का दिन कहा जाता है। मकर संक्रांति को सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। इस नदी पवित्र नदियों में स्नान करने और उसके बाद दान करने का महत्व होता है। ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन खिचड़ी और तिल के लड्डू खाने की परंपरा है।

14 जनवरी 2022 का शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक है। मकर संक्रांति के दिन दोपहर 01 बजकर 36 मिनट तक शुक्ल योग है, उसके बाद से ब्रह्म योग लग जाएगा।

Tags: Makar Sankranti 2022makar sankranti celebrationMakar Sankranti datemakar sankranti importanceMakar Sankranti KathaMakar Sankranti muhuratMakar Sankranti wishes
Previous Post

जानिए कब मनाई जाएगी लोहड़ी, जानें इस त्योहार का महत्व

Next Post

मसाला चाय से ठंड में खांसी-जुकाम से राहत के साथ मिलते हैं ये फायदे

Writer D

Writer D

Related Posts

Hemkunt Sahib Yatra
Main Slider

हेमकुंट साहिब यात्रा का पहला जत्था रवाना

20/05/2026
CM Yogi
Main Slider

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर: मुख्यमंत्री योगी

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

बीसी खंडूड़ी की अंत्येष्टि में शामिल हुए धामी, अर्थी को दिया कंधा, राज्य में 3 दिनों का राजकीय शोक

20/05/2026
Rahul Gandhi
Main Slider

राहुल गांधी का PM नरेंद्र मोदी पर तंज- आर्थिक तूफान सिर पर, PM इटली में टॉफी बांट रहे

20/05/2026
Gorakhpur's main roads will be brightened with a new glow
Main Slider

नई आभा से निखरेंगे गोरखपुर के मुख्य मार्ग, होगा सौंदर्यीकरण

20/05/2026
Next Post
masala chai

मसाला चाय से ठंड में खांसी-जुकाम से राहत के साथ मिलते हैं ये फायदे

यह भी पढ़ें

UPSC NDA-CDS 1

UPSC NDA 1 एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

25/03/2023

कुख्यात माफिया टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर रितिक तमंचे समेत गिरफ्तार

15/01/2022

फिल्म ‘सनक’ का पहला गाना हुआ रिलीज, ‘ओ यारा दिल लगाना’

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version