• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें कब शुरू हो रहे है रमजान, इस दिन मनाई जाएगी ईद

Writer D by Writer D
30/03/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Ramadan

Ramadan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रमजान (Ramadan) का महीना मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है. इस पूरे महीने मुसलमान सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के पहले अन्न पानी ग्रहण नहीं करते. उपवास के अलावा मुसलमानों को इस पूरे महीने अपने विचारों में शुद्धता रखना और अपनी बातों से किसी को नुकसान न पहुंचाना जरूरी होता है. इस पूरे महीने शरीर की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है.

क्यों रखा जाता है रमजान के महीने में रोजा?

रमजान वो महीना है जिसमें मुसलमानों के पवित्र पैगंबर मुहम्मद के समक्ष इस्लाम की पवित्र किताब कुरान की पहली आयत का अनावरण हुआ था. इसी के बाद से इस्लाम में इस महीने को पवित्र मानकर महीने भर रोजा रखने की परंपरा शुरू की गई.

रोजा रखना इस्लाम के पांच मूलभूत सिद्धांतों में से एक है. मुसलमानों के जीवन में इन पांचों सिद्धांतों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है. रोजा के अलावा इस्लाम के बाकी चार सिद्धांत हैं- नमाज, दान, आस्था और मक्का की हज यात्रा.

इस साल कब है रमजान?

इस्लामी कैलेंडर के नौंवे महीने में रोजा रखा जाता है. रमजान की शुरूआत चांद के दिखने के बाद होती है. भारत में इस बार रमजान महीने की शुरुआत शनिवार 2 अप्रैल से हो रही है. हालांकि, रमजान महीने की तारीख चांद दिखने पर ही तय होगी. रमजान का ये महीना 2 मई को खत्म हो सकता है.

इस पूरे महीने मुसलमान खुद पर काबू करने की कोशिश करते हैं. रमजान के पूरे महीने में मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कुछ खाते-पीते नहीं हैं. सूर्योदय से पहले सहरी की जाती है जिस दौरान मुसलमान खाना-पीना करते हैं. सुबह की अजान के बाद कुछ भी खाना-पीना रोजेदारों के लिए वर्जित होता है. रोजे के दौरान अपने काम के अलावा रोजेदार अल्लाह की इबादत करते हैं. सूरज डूबने के बाद इफ्तार किया जाता है जिस दौरान दिन भर के उपवास के पास अन्न जल ग्रहण किया जाता है.

किसे है रोजा न रखने की छूट

इस्लाम मानने वाले हर व्यक्ति को रोजा रखने के लिए कहा गया है. लेकिन बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं और बीमार लोगों को रोजा न रखने की छूट है. जो लोग यात्रा पर हैं, उन्हें भी रोजा रखने में छूट मिलती है.

जिन महिलाओं के पीरियड्स चल रहे हैं, उन्हें भी रोजा रखने से छूट दी जाती है. हालांकि ये जरूर है कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं जितने दिन रोजा नहीं रखतीं, उन्हें बाद में उतने ही रोजे बाद में और रखने होते हैं. अगर कोई बीमार व्यक्ति रोजा रखता है तो सहरी और इफ्तार के वक्त उसे दवा खाने की छूट होती है.

ईद से खत्म होता है रमजान का महीना

रमजान के अंतिम दिन बड़ी धूम-धाम से ईद का त्योहार मनाया जाता है. इस बार 2 मई को ईद का त्योहार मनाया जा सकता है. मुसलमानों के लिए ये सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. इस दिन लोग रमजान के पूरे महीने सब्र देने के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं. इस दिन मुसलमान नए कपड़े पहनते हैं, अपने बच्चों को ईदी देते हैं. इस्लाम में रमजान के महीने में गरीबों को दान देने की बात कही गई है.

सभी मुसलमान सामूहिक नमाज के लिए मस्जिद जाते हैं और ईद के दिन बनी सेवइयों को परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खाते हैं.

Tags: eid 2022RamadanRamadan 2022Ramadan dateroja 2022
Previous Post

30 मार्च राशिफल: जानें क्या कहते है आपके सितारे

Next Post

चैत्र नवरात्रि में वास्तु नियमों के साथ पूजन करना होगा शुभदायी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sour cream Kulfi made at home, you will become a fan after eating
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाए ठंडी-ठंडी मलाई कुल्फी, खाकर हो जाएंगे फैन

07/04/2026
Bitter Gourd
फैशन/शैली

कडवे करेले के होते है मीठे फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

07/04/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Coffee oil
फैशन/शैली

स्किन में ग्लो लाता है ये जादुई ऑयल, ऐसे करे तैयार

07/04/2026
Next Post
Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्रि में वास्तु नियमों के साथ पूजन करना होगा शुभदायी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

निकाय चुनाव में हर जगह भाजपा परचम लहराएगी: सीएम धामी

21/01/2025
attacked

बहन के प्रेमी की हत्या कर शव को किया दफ़न, हत्यारोपी भाई गिरफ्तार

29/07/2021
Khadi Department

खादी की खूबसूरती को और निखारेगी योगी सरकार

20/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version