• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें किस दिन है मघा श्राद्ध, क्या है इसका महत्व और श्राद्ध करने की विधि

Desk by Desk
13/09/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
pitru paksha

मघा श्राद्ध

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। यह श्राद्ध पक्ष का समय चल रहा है। इन दिनों अपने पितरों के निमित्त श्रद्धा भाव के साथ श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। श्राद्ध कर्म तिथियों के अनुसार किए जाते हैं। श्राद्ध की हर एक तिथि का अपना महत्व होता है। पितृ पक्ष की इन्हीं तिथियों में से एक है माघ श्राद्ध। यह तिथि 15 सितंबर को मंगलवार के दिन पड़ रही है। यानी मघा श्राद्ध 15 सितंबर को किया जाएगा।

हिन्दू पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि के दिन होने वाली श्राद्ध को मघा श्राद्ध कहते हैं, जो मघा एवं त्रयोदशी के योग में आता है। शास्त्रों में यह बताया गया है कि मघा नक्षत्र में किया जाने वाला श्राद्घ पराक्रम, प्रतिष्ठा, शुभ लक्ष्मी तथा वंश वृद्घि करने वाला होता है।

ज्योतिष शास्त्र में मघा नक्षत्र के देव पितृ हैं। इसलिए श्राद्ध में इस तिथि का महत्व अधिक है। मघा नक्षत्र का नक्षत्र मंडल में दसवाँ स्थान माना जाता है और इसके चारों चरण सिंह राशि में आते हैं। इस नक्षत्र का स्वामी केतु है। राशि स्वामी सूर्य है।

यदि माघ नक्षत्र अपराह्न काल के दौरान दो दिनों में आंशिक रूप से प्रबल होता है, तो वह दिन अनुष्ठान करने के लिए उपयुक्त माना जाता है। यदि माघ नक्षत्र और त्रयोदशी तिथि दोनों एक ही दिन अपर्णा के दौरान रहती हैं तो इसे माघ त्रयोदशी श्राद्ध के नाम से जाना जाता है। यह आम तौर पर पितृ पक्ष का 13वां दिन होता है।

श्राद्ध में अपने पितरों की तस्वीर को सामने रखें। उन्हें चन्दन की माला अर्पित करें और सफेद चन्दन का तिलक करें। इस दिन पितरों को खीर अर्पित करें। खीर में इलायची, केसर, शक्कर, शहद मिलाकर बनाएं और गाय के गोबर के उपले में अग्नि प्रज्वलित कर अपने पितरों के निमित तीन पिंड बना कर आहुति दें। इसके पश्चात, कौआ, गाय और कुत्तों के लिए प्रसाद खिलाएं। इसके पश्चात ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और स्वयं भी भोजन करें।

श्राद्ध के समय कोई उत्साह वर्धक कार्य नहीं करना चाहिए। श्राद्ध पितरों के निमित्त भावभीनी श्रंद्धाजलि का समय होता है। इसलिए इस दिन तामसिक भोजन न करें। घर के प्रत्येक सदस्यों के द्वारा दिवंगत आत्मा हेतु दान जरूर करवाएं और उन्हें पुष्पांजलि दें। किसी गरीब असहाए व्यक्ति को भोजन करवाएं और उसे वस्त्र दें।

Tags: pitru pakshapitru paksha 2002 vidhipitru paksha 2020 datePitru paksha shradh 2020pitru paksha vidhiShradh 2020
Previous Post

कर्ज, गरीबी के चलते अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर : लल्लू

Next Post

सुशील मोदी बोले- बिहार में 45 साल बनाम 15 साल के बीच लड़ाई

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
susheel modi

सुशील मोदी बोले- बिहार में 45 साल बनाम 15 साल के बीच लड़ाई

यह भी पढ़ें

murder

पति-पत्नी की निर्मम हत्या, लाशों का हल देखकर दहल उठे लोग

14/06/2022
Faf du Plessis snatches orange cap from Shikhar Dhawan in one stroke

एक ही झटके में फाफ डु प्लेसिस ने शिखर धवन से छीनी ऑरेंज कैप

29/04/2021
Rupali is not the first choice of makers for the role of 'Anupama'

रुपाली नहीं हैं ‘अनुपमा’ के रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version