• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशील मोदी बोले- बिहार में 45 साल बनाम 15 साल के बीच लड़ाई

Desk by Desk
13/09/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
susheel modi

सुशील कुमार मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में लड़ाई कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) यानी पति-पत्नी और ‘वो’ (कांग्रेस) के 45 साल बनाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 15 साल के बीच है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने शनिवार को यहां पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘आत्मनिर्भर बिहार अभियान’ के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ाई कांग्रेस-राजद यानी पति-पत्नी और ‘वो’ (कांग्रेस) के 45 साल बनाम राजग के 15 साल के बीच है। बिहार में जो कुछ भी विकास हुआ वह 1961 के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के 15 वर्षों के कार्यकाल में हुआ।

आईपीएस तबादला : हृदेश कुमार बने लखनऊ के नए एसपी ग्रामीण

श्री मोदी ने कहा कि वर्ष 1961 के बाद के 29 सालों में बिहार में 23 मुख्यमंत्री बने, सत्ता की अनिश्चितता की वजह से विकास कार्य ठप रहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 के बाद लालू-राबड़ी के 15 वर्षों की सरकार में तो बिहार के लोग विकास क्या होता है, भूल गए।

श्री मोदी ने कहा कि राजग सरकार ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में बेहतर तरीके से हर सकंट, आपदा एवं चुनौती को अवसर में बदला और उसका समाधान किया। इसकी वजह से आज बिहार में बिजली, पानी, सड़क, बाढ़, कोरोना प्रवासी मजदूर और विधि-व्यवस्था कोई मुद्दा नहीं है और विपक्ष भी इन पर बोलने से बच रहा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि विपक्ष में हिम्मत है तो इन मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में आएं।

यूपी में 21 से 40 आयु वर्ग के हैं सबसे अधिक कोरोना संक्रमित

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1990 से 2005 के 15 सालों में (बिहार-झारखंड सहित) कुल 95 हजार 734 सरकारी नौकरियां दी गई जबकि राजग के 15 वर्षों में छह लाख से ज्यादा नौकरियां दी गई हैं। पिछले 55 साल में मात्र एक भागलपुर मेडिकल काॅलेज, दो इंजीनियरिंग काॅलेज और 13 पाॅलिटेक्निक खोले गए थे जबकि राजग के 15 सालों में बेतिया, पावापुरी, मधेपुरा, पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स एवं इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में पांच चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने के साथ ही 11 नए मेडिकल काॅलेज स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 39 इंजीनियरिंग काॅलेज एवं 31 नए पाॅलिटेक्निक (हर जिले में एक) खोले गए हैं।

श्री मोदी ने कहा कि केन्द्र में भी 55 साल से अधिक कांग्रेस की सरकार रही जबकि करीब 15 साल भाजपा एवं अन्य गैर कांग्रेसी सरकार रही है। बिहार की जनता इस चुनाव में तय करेगी कि 55 साल की कांग्रेस सरकार में बिहार को ज्यादा मदद मिली या 12 साल के अटल-मोदी सरकार में बिहार को सर्वाधिक तवज्जो और सहायता प्राप्त हुई है।

Tags: 24ghante online.combihar newsbjpcongressplitical newsSUSHEEL MODI
Previous Post

जानें किस दिन है मघा श्राद्ध, क्या है इसका महत्व और श्राद्ध करने की विधि

Next Post

आज है इंदिरा एकादशी, आज के दिन जरूर कर लें ये काम, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Next Post
indira ekadashi

आज है इंदिरा एकादशी, आज के दिन जरूर कर लें ये काम, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

अच्छे जीवनसाथी की चाहत होगी पूरी, करवा चौथ पर करें ये आसान उपाय

07/10/2025
AK Sharma

G-20 प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को बनाने में मिलेगी मदद: एके शर्मा

19/01/2023
Mahakal Temple

महाकाल के दरबार में विवाद! पुजारी-महंत में गाली-गलौज और धक्का-मुक्की

22/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version