• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें किस दिन मनाई जाएगी हरतालिका तीज, क्या है इसका मुहूर्त

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
hartalika teej

हरतालिका तीज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। अखंड सौभाग्य के व्रत हरतालिका तीज की महिमा अपरंपार है। विशेषकर विवाहित महिलाओं में इस व्रत को लेकर अत्यधिक उत्सुकता होती है। इस व्रत का साल भर इंतजार किया जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी इस वर्ष 21 अगस्त को हरतालिका तीज मनाई जाएगी। दरअसल, भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज व्रत कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं। हरतालिका तीज व्रत निराहार और निर्जला किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था। हरतालिका तीज व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

हरियाली तीज और कजरी तीज की तरह ही हरतालिका तीज के दिन भी गौरी-शंकर की पूजा की जाती है। हरतालिका तीज का व्रत बेहद कठिन है। इस दिन महिलाएं 24 घंटे से भी अधिक समय तक निर्जला व्रत करती हैं। यही नहीं, रात के समय महिलाएं जागरण करती हैं और अगले दिन सुबह विधिवत्त पूजा-पाठ करने के बाद ही व्रत खोलती हैं।

मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत करने से सुहागिन महिला के पति की उम्र लंबी होती है, जबकि कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। यह त्योहार मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में इस व्रत को “गौरी हब्बा” के नाम से जाना जाता है। लेकिन इस बार जन्माष्टमी की ही तरह हरतालिका तीज की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।

हरितालिका तीज पूजा मुहूर्त

  • सुबह 5 बजकर 54 मिनट से सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक।
  • शाम को हरितालिका तीज पूजा मुहूर्त
  • शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 9 बजकर 6 मिनट तक।

तृतीया तिथि प्रारंभ

  • 21 अगस्त की रात 02 बजकर 13 मिनट से।

तृतीया तिथि समाप्त

  • 22 अगस्त रात 11 बजकर 2 मिनट तक।

हरतालिका तीज का महत्व

चार तीजों में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। हरतालिका दो शब्दों से मिलकर बना है- हरत और आलिका। हरत का मतलब है ‘अपहरण’ और आलिका यानी ‘सहेली’। प्राचीन मान्यता के अनुसार मां पार्वती की सहेली उन्हें घने जंगल में ले जाकर छिपा देती हैं ताकि उनके पिता भगवान विष्णु से उनका विवाह न करा पाएं। सुहागिन महिलाओं की हरतालिका तीज में गहरी आस्था है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं, वहीं कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

Tags: Hartalika Teej 2020 DateHartalika Teej 2020 MuhuratHartalika Teej 2020 Puja MuhuratImportance Of Hartalika TeejKab Hai Hartalika Teej 2020Lord Shiva And ParvatiSignificance Of Hartalika Teej
Previous Post

MSME को IT साफ्टवेयर पर ध्यान देने की जरूरत : पाल

Next Post

हरतालिका तीज की पूजा की थाल में रखे ये सभी चीजें

Desk

Desk

Related Posts

Three vehicles collided on the highway
Main Slider

हाईवे पर आपस में टकराईं तीन गाड़ियां, बाल-बाल बचे सपा के पूर्व विधायक

10/11/2025
Jawaharlal Nehru Stadium
Main Slider

तोड़ा जाएगा दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, यहां बनेगी यह खास सिटी

10/11/2025
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, इस विभाग के 4 अधिकारी बर्खास्त

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

जरूरतमंद को मिलेगा आवास, बिटिया की शादी में होगी मदद : सीएम योगी

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता कोई मत या मजहब : मुख्यमंत्री

10/11/2025
Next Post
hartalika teej

हरतालिका तीज की पूजा की थाल में रखे ये सभी चीजें

यह भी पढ़ें

Satpal Kharagvanshi

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर मिला बीडीसी सदस्य का लहूलुहान शव

07/03/2024
रोशन जैकब Roshan Jacob

निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही यूपी में संचालित होंगे ईंट-भट्ठे : रोशन जैकब

21/02/2021

एविएशन और टूरिज्म-ट्रैवल सेक्टर पर लग सकता है omicron का ग्रहण

01/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version