• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए कौन हैं संजय प्रसाद, जो बन गए UP ब्यरोक्रेसी के नए शहंशाह

Writer D by Writer D
01/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Sanjay Prasad

Sanjay Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पद के लिहाज से बेशक मुख्य सचिव या पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पद प्रदेश का सबसे बड़ा पद माना जाता है लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के गवर्नेंस के एजेंडे के हिसाब से ‘गृह’ और ‘सूचना’ सबसे अहम पद हैं। जो इस पद पर बैठता है, उसका कद सबसे बड़ा होता है। इस पद पर अब संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) नजर आएंगे।

दरअसल, 1 सितंबर की सुबह यूपी ब्यूरोक्रेसी में अचानक ही बड़ा बदलाव हुआ। यूपी के टीम 9 में कई अहम नौकरशाहों को अचानक ही बदल दिया गया, लेकिन इस बदलाव में एक अहम चीज जो दिखाई दी। वो ये कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) सबसे ताकतवर होकर उभरे।

संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को प्रमुख सचिव गृह और प्रमुख सचिव सूचना, दोनों की जिम्मेदारी एक साथ दे दी गई। यह वही पद है जो कभी अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi) के पास एक साथ हुआ करता था। यानी 2017 से 2022 के दौरान जिस पद और जिस कद के साथ अवनीश अवस्थी, योगी के सबसे ताकतवर नौकरशाह थे है, अब वही पद और कद संजय प्रसाद का होगा।

लगभग 3 सालों से संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव होने के साथ सीएमओ की जिम्मेदारी भी देखते रहे हैं। यही नहीं वो सचिव सूचना के पद पर भी तैनात रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी के सबसे खासमखास अधिकारियों में शुमार है संजय प्रसाद 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।

डाटा मैन माने जाते हैं संजय प्रसाद (Sanjay Prasad)

संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) की खासियत है कि आंकड़ों में उन्हें महारत हासिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास आंकड़ों के साथ अगर कोई कागज भेजना होता है तो संजय प्रसाद के जरिए जाता है, क्योंकि माना जाता है विभाग चाहे कोई हो डाटा या आंकड़ा संजय प्रसाद से गुजर कर आता है।

UP में 16 IAS अफसरों का ट्रांसफर, अमित मोहन से छिना स्वास्थय विभाग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के आसपास अगर साए की तरह कोई एक अधिकारी मौजूद होता है तो उनका नाम संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) है। वह चाहे मुख्यमंत्री आवास हो, वह चाहे लोकभवन में मुख्यमंत्री का कार्यालय हो या फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यात्राएं हो। संजय प्रसाद चलते-फिरते मुख्यमंत्री के दफ्तर के रूप में उनके साथ होते हैं।

ACS अवनीश अवस्थी हुए रिटायर, संजय प्रसाद को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार

कोरोना के भयावह हालात के बीच संजय प्रसाद योगी आदित्यनाथ के सबसे करीब रहे। चाहे कोविड के दौरों में साथ रहना हो या सरकारी और राजनीति की यात्राएं हो। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के तौर पर संजय प्रसाद हमेशा नजर आते थे।नवनीत सहगल को जब एसीएस सूचना बनाया गया था, तब सचिव के तौर पर सूचना विभाग में मुख्यमंत्री के आंख-कान थे।

अब जब संजय प्रसाद को गृह और सूचना दोनों का प्रमुख सचिव बनाया गया है तो माना जा रहा है कि उन्हें भी अवनीश अवस्थी की तरह ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताकत सौंपी है। संजय प्रसाद फिटनेस फ्रीक भी हैं। हर दिन सुबह कई किलोमीटर टहलना उनकी आदत में शुमार है। अपने तमाम व्यस्त कामों के बावजूद वह फिटनेस के अपने नियम को नहीं तोड़ते हैं।

Tags: cm yogiias sanjay prasadLucknow NewsSanjay Prasad
Previous Post

डॉक्टर ने पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों पर किया केस, जारी हुआ समन

Next Post

NIA ने दाऊद पर rakha 25 लाख का इनाम, ‘D’ कंपनी के इन मेबर्स पर भी कसा शिकंजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Agricultural Equipment
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

05/03/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

05/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
CM Dhami
Main Slider

युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी

05/03/2026
Next Post
Dawood

NIA ने दाऊद पर rakha 25 लाख का इनाम, 'D' कंपनी के इन मेबर्स पर भी कसा शिकंजा

यह भी पढ़ें

Haseen-Dillruba movie

हर्षवर्धन ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस किम शर्मा अफेयर कही ये बड़ी बात

15/07/2021
abhay singh

पांच लाख के मुचलके पर रिहा हुए सपा प्रत्याशी अभय सिंह

19/02/2022
Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा पर करें मां लक्ष्मी के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, घर आएगी सुख-समृद्धि

05/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version