• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए कौन है सत्येंद्र दास, 28 सालों से कर रहे हैं अयोध्या में रामलला की पूजा

Desk by Desk
10/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, ख़ास खबर, धर्म
0
Know who is Satyendra Das

सत्येंद्र दासKnow who is Satyendra Das

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाबरी मस्जिद के भीतर 1949 में रामलला की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी और तभी से अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि का यह क्षेत्र विवादास्पद हो गया था। हालांकि 1992 तक किसी बड़ी हिंसा की स्थिति नहीं बनी थी। कोर्ट और प्रशासन की व्यवस्था के हिसाब से एक पुजारी रामलला की पूजा अर्चना के लिए नियुक्त किया गया था। 1992 में बाबरी विध्वंस से करीब नौ महीने पहले से पुजारी के तौर पर आचार्य सत्येंद्र दास रामलला की पूजा करते रहे हैं।

पिछले साल जब सुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद रहे इस केस में फैसला सुनाकर राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया, तब से सत्येंद्र दास के पुजारी के तौर पर बने रहने पर सवालिया निशान लग गया है। अब जब भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए शिलान्यास हो चुका है, तो जानिए कि रामलला के प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास को कैसे नियुक्ति मिली थी। कितना वेतन मिलता रहा और यह भी कि यहां प्रधान पुजारी से पहले वह क्या कर रहे थे।

मेरठ में मेडिकल कॉलेज की लापरवाही से कोरोना जांच की सैंपल कलेक्शन ट्यूब सड़क पर फैलीं

मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारी सुरक्षा और प्रतिबंधों के बीच लंबे समय तक नियमित रूप से रामलला की पूजा करते हुए उन्हें हमेशा लगता था कि यहां एक न ​एक दिन भव्य मंदिर ज़रूर बनेगा। 5 मार्च 1992 को विवादित स्थल के रिसीवर ने उन्हें पुजारी के तौर पर यहां नियुक्त किया था, तब से नियमित रूप से दास रामलला की पूजा अर्चना करते आ रहे हैं।

1992 में ​जब नियुक्ति हुई थी, तब आचार्य सत्येंद्र दास का वेतन 100 रुपये महीने था। लेकिन पिछले कुछ सालों से इस वेतन में बढ़ोत्तरी का सिलसिा शुरू हुआ। साल 2018 तक केवल 12 हजार मासिक मानदेय उन्हें मिलता था, जबकि 2019 में रिसीवर व अयोध्या के कमिश्नर के निर्देश के बाद यह वेतन 13 हजार रुपये कर दिया गया। दास के मुताबिक उनके घर का खर्च शिक्षक की नौकरी के वेतन से चलता रहा।

आचार्य सत्येंद्र दास के रामलला विवादित स्थल के पुजारी बनने की घटना इतिहास के कुछ पन्नों से भी धूल हटाती है। 1992 में रामलला के पुजारी महंत लालदास थे। उस समय तक रिसीवर को रिटायर्ड जज को रिपोर्ट करना होता था। फरवरी 1992 में जब रिसीवर का निधन हुआ, तब राम जन्मभूमि के विवादित स्थल की ज़िम्मेदारियां जिला प्रशासन के पास गईं और तब महंत लालदास को ​हटाए जाने की चर्चाएं थीं।

जानें कृष्णानंद राय की क्यों काटी गई थी चुटिया, मुख्तार अंसारी ने किस से बोला था ‘जय श्री राम’?

एक अन्य इंटरव्यू में दास ने बताया था कि उस समय भाजपा सांसद विनय कटियार और विश्व हिंदू परिषद के कुछ नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध थे। सबने मिलकर उनका नाम तय किया, जिसमें विहिप के तत्कालीन प्रमुख अशोक सिंघल की सहमति भी थी। इस ​तरह उनकी नियुक्ति हो गई जबकि वह साथ में संस्कृत कॉलेज में अध्यापन भी कर रहे थे। दास को नियुक्ति के साथ ही 4 सहयोगी पुजारियों को नियुक्त करने का अधिकार भी दिया गया।

Tags: ram janm bhumi photoram mandir ayodhyaRam mandir constructionram mandir latest newsram mandir photoअयोध्या राम मंदिरराम मंदिर का निर्माणराम मंदिर का फोटोराम मंदिर के प्रस्तावित डिज़ाइन का अवलोकन करते आचार्य सत्येंद्र दास।राम मंदिर की ताजा खबरराम मंदिर निर्माण
Previous Post

डीएम के पैरों में गिरी बेटी बोली- लापरवाह डॉक्टरों ने मेरे पिता को मार डाला, योगी जी न्याय दो

Next Post

अभिनेत्री रिया बोली- दो और एक्टर ने जान दी उनकी चर्चा भी नहीं

Desk

Desk

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
Next Post
rhea chakraborty

अभिनेत्री रिया बोली- दो और एक्टर ने जान दी उनकी चर्चा भी नहीं

यह भी पढ़ें

यूपी बोर्ड up board

UP Board की 15 जनवरी से शुरू होंगी प्री-बोर्ड एग्जाम, जल्द होगा बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का ऐलान

04/01/2021
solo traveler

महिलाओं के लिए बहुत सेफ, घूमे बिना किसी डर

16/07/2021
गणतंत्र दिवस republic day

गणतंत्र दिवस परेड 2021 निर्णायक मण्डल ने विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठता निर्धारण किया

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version