• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें महाराष्ट्र के अष्टविनायक मंदिरों की महिमा क्यूँ है निराली

Desk by Desk
24/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। महाराष्ट्र के पूणे में बप्पा के आठ अष्टविनायक मंदिर हैं, इन मंदिरों के दर्शन करने को अष्टविनायक यात्रा कहते हैं। यहां पर बप्पा अलग-अलग रुपों में विराजते हैं। इन मंदिरों की महिमा बहुत निराली है। इन मंदिरों को स्वयंभू मंदिर कहा जाता है। यानि कि यहां पर गणपति बप्पा की सारी प्रतिमाएं स्वयं प्रकट हुई हैं। ये बहुत ही प्राचीन मंदिर हैं, पुराणों में भी इन मंदिरों का उल्लेख मिलता है। यहां पर दर्शन करने से बप्पा सारे विघ्न दूर करते हैं, और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आप भी इन मंदिरों में दर्शन करके प्राप्त कर सकते हैं, बप्पा का आशीर्वाद..

मयूरेश्वर मंदिर

मयूरेश्वर विनायक मंदिर पुणे के मोरगांव में स्थित है। इस मंदिर के चार द्वार बने हुए है, जिन्हें चारों युगों सतयुग, द्वापर युग, त्रेतायुग और कलियुग के प्रतीक माना गया है। यहां पर गणपति बप्पा बैठी हुई मुद्रा में विराजते हैं। उनकी चार भुजाएं और तीन नेत्र हैं। गणपति बप्पा के साथ यहां पर नंदी जी भी विराजते हैं।

सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर अहमदनगर में स्थित है। यह स्थान पुणे से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर भी अति प्राचीन है। कहा जाता है कि यहीं पर सिद्धटेक स्थान पर विष्णु जी ने अष्टसिद्धियां प्राप्त की थी। यह मंदिर पहाड़ की चोटी पर स्थित है। यह मंदिर उत्तर मुखी है।

बल्लालेश्वर मंदिर

बल्लालेश्वर मंदिर रायगढ़ के पाली गांव में स्थित है इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका नाम गणेश जी के परम भक्त बल्लाल के नाम पर है। कथा के अनुसार बल्लाल को उसके परिवार ने गणेश जी की प्रतिमा के साथ जंगल में छोड़ दिया था।

वरदविनायक मंदिर

बप्पा का वरदविनायक मंदिर रायगढ़ के कोल्हापुर में स्थित है, कहा जाता है कि यहां पर एक दीपक है जो कई वर्षों से लगातार प्रज्वलित है। इस दीपक को नंददीप कहा जाता है, मान्यता है कि यहां पर दर्शन करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

चिंतामणी मंदिर

थेउर गांव में स्थित चिंतामणी गणेश अपने भक्तों की सारी चिंताए दूर कर देते हैं। यहां पर दर्शन करने से भक्तों की हर समस्या का समाधान हो जाता है। कोई कितने भी विचलित मन से जाता है लेकिन बप्पा के दर्शन करने के बाद एक अद्भुत शांति का अनुभव होता है।

गिरिजात्मज अष्टविनायक

गिरिजात्मज अष्टविनायक मंदिर लेण्याद्री गांव में स्थित है। । यह मंदिर पुणे-नासिक राजमार्ग पर है, यह स्थान पुणे से लगभग  90 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस मंदिर की कई विशेषताएं हैं यह मंदिर जिस स्थान पर स्थित हैं उस पहाड़ पर 18 बौद्ध गुफाएं हैं, इन गुफाओं को गणेश गुफा के नाम से जाना जाता है।

विघ्नेश्वर अष्टविनायक मंदिर

इस मंदिर के नाम से ही पता चलता है कि यहां पर दर्शन करने वालों की हर विघ्न को गणेश जी दूर कर देते हैं यह मंदिर पुणे के ओझर जिले के जूनर में स्थित है। यह मंदिर भी प्राचीनत्म है। कथा के अनुसार गणेश जी ने साधु-संतो की रक्षा करने के लिए विघनासुर नामक राक्षस का अंत इसी स्थान पर किया था।

Tags: ashtavinayak yatraastvinayak mandirganesh chaturthiGanesh Chaturthi 2020ganesh chaturthi 2020 in hindiGanesh Chaturthi Pujaganesh pujaअष्टविनायक पुणे महाराष्ट्रअष्टविनायक मंदिर कहां हैगणेश चतुर्थीमहाराष्ट्र अष्टविनायक मंदिर
Previous Post

देश की एकता और अखंडता के लिए गोरक्षपीठ ने आजीवन प्रयास किया : सुशील पंडित

Next Post

फर्जी आरोप लगाकर सपा को बदनाम करने की साजिश रच रही है भाजपा : अखिलेश

Desk

Desk

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
अखिलेश यादव

फर्जी आरोप लगाकर सपा को बदनाम करने की साजिश रच रही है भाजपा : अखिलेश

यह भी पढ़ें

लखनऊ गोल्फ क्लब: नवनीत सहगल को हराकर मुकुल सिंघल अध्यक्ष पद पर बरकरार

11/10/2021
uppsc result

UPPSC (Pre) 2022 का परिणाम घोषित

27/07/2022
पंजाब के बाद राजस्थान पर कांग्रेस की नजर, गहलोत CM पद पर बरकरार

पंजाब के बाद राजस्थान पर कांग्रेस की नजर, गहलोत CM पद पर बरकरार, पायलट पर अभी विचार…

20/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version