• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टेस्ट रैंकिंग में कोहली-पुजारा ​को बड़ा झटका, रूट तीसरे नंबर पर पहुंचे

Desk by Desk
11/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
टेस्ट रैंकिंग में कोहली

टेस्ट रैंकिंग में कोहली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

चेन्नई। आईसीसी ने बुधवार को ताजा विश्व रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजों की सूची में एक-एक स्थान नीचे खिसक गए हैं। गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को फायदा हुआ है। भारत को इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट में 227 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में कोहली ने पहली पारी में 11 और दूसरी पारी में 72 रन बनाए थे।

कोहली अब 852 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं, जबकि दोनों पारियों में 88 रन बनाने वाले पुजारा सातवें नंबर पर खिसक गए हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में अश्विन सातवें पर जबकि बुमराह आठवें नंबर पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने पहले टेस्ट में 218 रनों की पारी खेली थी और अब अपने इस प्रदर्शन के दम पर वह बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान ऊपर उठकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने कोहली को पीछे धकेल दिया है। रूट अब न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन से 36 अंक ही पीछे है। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दूसरे, उनके टीम साथी मार्नस लाबुशैन चौथे और पाकिस्तान के बाबर आजम छठे नंबर पर है। पहले टेस्ट की पहली पारी में 91 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 700 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 13वें नंबर पर बने हुए हैं।

वहीं, शुभमन गिल सात स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 40वें नंबर पर पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर 81वें और लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम 85वें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट शनिवार से चेन्नई में शुरू होगा।

Tags: batsmanbatsmencheteshwar pujaraICCindian captainlatest world rankingsListslide downvirat kohliआईसीसीचेतेश्वर पुजाराताजा विश्व रैंकिंगनीचे खिसकेबल्लेबाज़बल्लेबाजोंभारतीय कप्तानविराट कोहलीसूची
Previous Post

दिनदहाड़े चाकू की नोक पर वृद्ध से चेन और अंगूठी लूटी, रिपोर्ट दर्ज

Next Post

अवैध शराब की महिला कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
Next Post
arrested

अवैध शराब की महिला कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

यह भी पढ़ें

Death

मृत्यु से पहले मिलते से कई संकेत, इन साइन से जानें मौत आ गई है करीब

04/12/2025

किसान दुखी और बेरोजगार नौजवान परेशान हैं : प्रियंका गांधी

04/02/2022

गुरु तेग बहादुर ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया : सीएम धामी

21/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version