• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिता रहे 5 बार विधायक, बेटे ने लगायी हार की हैट्रिक

Writer D by Writer D
14/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बागपत, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। बागपत विधानसभा सीट पर पांच बार विधायक रहे कोकब हमीद (Kokab Hameed) के लड़के अहमद हमीद (Ahmed Hameed) को एक बार फिर हार का मुंह देखना पड़ा। इस तरह उन्होंने हार की हैट्रिक लगायी। बार-बार दल बदलने के बावजूद अहमद हमीद को जीत प्राप्त नहीं हुई।

विधानसभा चुनाव- 2022 में वे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगेश धामा से परास्त हो गये। महज मुस्लिम वोटों के दम पर टिकट पाने वाले अहमद हमीद के राजनीतिक सूरज पर अब सवाल उठने लगे हैं। इस बार अहमद हमीद सपा-रालोद गठबंन के उम्मीदवार थे।

उन्होंने अपना पहला चुनाव 2012 में रालोद के टिकट पर ही लड़ा था। तब उन्हें बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार हेमलता चौधरी ने करीब 7000 वोटों से पराजित किया था।

दिल्ली दौरे के दूसरे दिन योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट

तब हेमलता चौधरी को 56,957 वोट मिले थे, जबकि अहमद हमीद को 49,294 वोट प्राप्त हुये थे। उस हार के बाद अहमद हमीद ने रालोद का दामन छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अहमद हमीद बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया।

भाजपा उम्मीदवार योगेश धामा ने उन्हें हार का मुंह दिखाया। तब धामा को 92,566 वोट मिले थे, जबकि बहुजन समाज पार्टी से किस्मत आजमा रहे अहमद हमीद को 61,206 वोट मिले थे।

चुनाव में मिली करारी हार के बाद जयंत ने लिया बड़ा फैसला

वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अहमद हमीद ने रालोद-सपा गठबंधन से चुनाव में ताल ठोक दी। लेकिन इस बार भी उनको हार का सामना करना पड़ा। लगातार हार की हैट्रिक लगाने वाले अहमद हमीद को इस बार 94,224 मत मिले, जबकि योगेश धामा को 1,00,639 मत प्राप्त हुये। भाजपा विधायक योगेश धामा ने अहमद हमीद को 6,415 मतों से हराया।

मुस्लिम वोटों के दम पर पाते रहे टिकट

अहमद हमीद बार-बार पार्टियां बदलने और अपना हित सर्वोपरि रखने में राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। राजनीतिक पार्टियों ने मुस्लिम वोटों को लुभाने के लिए उन्हें टिकट देना मुनासिब समझती है। दो बार राष्ट्रीय लोक दल एवं एक बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर उनका मुस्लिम कार्ड अब विफल साबित हुआ है।

मुस्लिम वोटों के साथ मिला 30 हजार हिन्दू वोटरों का साथ

राजनीति के जानकार मानते हैं कि 2017 के चुनाव में बसपा के टिकट पर अहमद हमीद को मुस्लिम एवं हरिजनों का वोट मिला था। जबकि रालोद सपा गठबंधन के टिकट पर जाट, यादव और मुस्लिमों का वोट मिला। करीब 30 हजार से ज्यादा हिन्दू वोट मिलने के बावजूद अहमद हमीद एक कमजोर प्रत्याशी ही साबित हुये हैं, जिसने बड़ी पार्टियों से टिकट पाकर भी हार की हैट्रिक लगायी है।

Tags: baghpat newsElection 2022up electionup news
Previous Post

JEE मेन सेशन 1 एग्जाम में बदलाव, यहां देखें नई डेटशीट 

Next Post

इस हफ्ते इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
Bank Holiday

इस हफ्ते इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

यह भी पढ़ें

सेब का इस्तेमाल

जानिए सेब सेहत के साथ चेहरे के लिए भी है वरदान

11/08/2021
Transfer

योगी सरकार ने किया 46 IAS अधिकारियों का तबादला, 10 जिलों के डीएम व ​कमिश्नर बदले, देखें लिस्ट

28/10/2025
9 September

इस दिन भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो होगा भारी नुकसान

06/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version