• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोलकाता रेप मर्डर केस: जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन समाप्त, 41 दिनों के बाद काम पर लौटेंगे

Writer D by Writer D
19/09/2024
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Junior doctor ended the strike

Junior doctor ended the strike

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। डॉक्टर रेप मर्डर केस मामले में न्याय की मांग को लेकर धरना और प्रदर्शन दे रहे जूनियर डॉक्टर्स ( Junior Doctors) ने धरना वापस लेने का ऐलान किया। इस तरह से 41 दिनों से चला आ रहा जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। जूनियर डॉक्टरों की जनरल बॉडी की बैठक में यह फैसला किया गया। नौ अगस्त को लेडी डॉक्टर की मौत के बाद जूनियर डॉक्टर ( Junior Doctors) धरना-प्रदर्शन दे रहे थे। गुरुवार को जूनियर डॉक्टरों ने मार्च कर धरना समाप्त करने का ऐलान किया। शुक्रवार दोपहर जूनियर डॉक्टर मार्च करेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों में जूनियर डॉक्टर क्लीनिक चलाएंगे। शनिवार से जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी सेवा में शामिल होंगे।

बता दें कि कोलकाता कांड के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ( Junior Doctors) के संगठनों ने धरने का ऐलान कर दिया था। इसके चलते बंगाल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थी। हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों की 5 मांगें थीं, जिनमें से ममता सरकार ने 3 को मान लिया। खुद सीएम ममता बनर्जी ने डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती

ममता बनर्जी ने डॉक्टरों ( Junior Doctors) की 5 में से तीन मांगों को मानते हुए चिकित्सा शिक्षा निदेशक और स्वास्थ्य सेवा निदेशक को हटा दिया। पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल को भी मंगलवार को हटाकर नए आईपीएस अधिकारी को जिम्मा सौंपा। इसके साथ ही कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (उत्तर) को भी हटा दिया गया, जिनके खिलाफ पीड़ित परिवार ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था।

जूनियर डॉक्टर्स ( Junior Doctors) ने रखी थीं ये 5 मांगें –

1- ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद साक्ष्यों को “नष्ट” करने के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो और उन्हें सजा दी जाए।
2- मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ। संदीप घोष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
3- कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम के इस्तीफे की मांग की।
4- स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
5- सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में “धमकी की संस्कृति” को खत्म किया जाए।

Tags: doctor murder and rape caseKolkata newsRG Kar Medical College
Previous Post

मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती

Next Post

होटल में चल रही थी जिनकी सरकार, वही सरकार पर उठा रहे सवाल- मुख्यमंत्री भजनलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
उत्तराखंड

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

14/09/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

होटल में चल रही थी जिनकी सरकार, वही सरकार पर उठा रहे सवाल- मुख्यमंत्री भजनलाल

यह भी पढ़ें

Holi

होली कब है? नोट कर लें सही डेट

07/03/2025
cm yogi

सरकार की नीति और नियत साफ है, इसलिए जनता सरकार के साथ है : योगी

04/03/2021
CM Yogi will do life prestige through law

प्राण प्रतिष्ठा संग होगा गोरक्षपीठ के देव लोक का विस्तार

20/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version