• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शबनम को मिली फांसी की सजा बदल सकती है उम्रकैद में, यह है वजह

Writer D by Writer D
23/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रामपुर
0
shabnam

shabnam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फांसी की सजा पाने वाली देश की पहली महिला बनने जा रही अमरोहा की शबनम के मामले में नया मोड़ आ गया है। शबनम के मामले में अब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दखल दिया है। शबनम को मिली फांसी की सजा, उम्र कैद में बदल सकती है। सजा बदलने की मांग वाली अर्जी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ये मामला यूपी सरकार को सौंप दिया है।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देश पर उनके विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह ने ये मामला यूपी के कारागार विभाग के प्रमुख सचिव को सौंप दिया है। उन्होंने ये निर्देश दिए हैं कि इस मामले में नियमों के मुताबिक उचित निर्णय लिया जाए। इलाहाबाद हाईकोर्ट की महिला वकील सहर नकवी ने राज्यपाल के सामने ये अर्जी लगाई थी जिसपर राज्यपाल सचिवालय ने ये मामला कारागार विभाग के प्रमुख को भेजा है।

सहर नकवी ने राज्यपाल को भेजी अर्जी

सहर नकवी ने राज्यपाल को अर्जी भेजकर शबनम की फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील किए जाने के लिए मांग की थी। सहर नकवी ने महिला होने के नाते फांसी की सजा बदलने की मांग की थी। इस अर्जी में कहा गया था कि देश में अब तक किसी भी महिला को फांसी की सजा नहीं दी गई है। अर्जी में ये दलील दी गई थी कि शबनम को फांसी दिए जाने से पूरी दुनिया में देश की छवि खराब होगी। शबनम के अपराध में सजा का तरीका बदला जा सकता है।

बेटे का हवाला देकर की गई मांग

शबनम के इकलौते बेटे 13 साल के ताज उर्फ बिट्टू का हवाला देकर भी सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की गई है। अर्जी में कहा गया है कि शबनम को फांसी दिए जाने से उसके बेटे के भविष्य पर गलत असर पड़ेगा। इस दुनिया में बच्चे का कोई अपना नहीं है। बच्चे को जीवन भर ताना सुनना पड़ेगा। फांसी की वजह से सामाजिक परिस्थितियों के चलते बच्चे के मानसिक विकास और भविष्य पर खराब असर पड़ सकता है।

बोकारो स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, करोड़ो के नुक्सान की आशंका

राज्यपाल को दी गई अर्जी में यह भी कहा गया कि मां के अपराध की सजा बच्चे को दिया जाना कत्तई न्याय संगत नहीं होगा। राज्यपाल सचिवालय ने एडवोकेट सहर नकवी की अर्जी को उचित कार्रवाई के निर्देश के साथ यूपी सरकार को भेज दिया है। राज्यपाल सचिवालय ने आदेश की कॉपी अर्जी दाखिल करने वाली इलाहाबाद हाईकोर्ट की महिला वकील सहर नकवी को भी भेजा है।

सहर नकवी का दावा है कि प्रमुख सचिव के यहां अब तमाम दलीलों व पुरानी नजीरों के आधार पर मजबूत पैरवी की जाएगी। शबनम की फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलवाने का प्रयास होगा। मानवीय आधार पर तमाम और कोशिशें की जाएंगी। माता-पिता, दो भाइयों और भाभी समेत परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में शबनम को दोषी ठहराया गया है।

शबनम ने किए थे सात कत्ल

अपने प्रेमी सलीम से शादी करने के लिए शबनम ने सात कत्ल किए थे। प्रेमी सलीम को भी फांसी की सजा मिली हुई है। शबनम का प्रेमी सलीम नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। फांसी की सजा से बचने के लिए दोनों के पास बहुत कम रास्ते बचे हैं। अमरोहा का यह चर्चित बावन खेड़ी कांड अप्रैल 2008 में हुआ था। शबनम इन दिनों यूपी की बरेली जेल में बंद है। शबनम के लिए पैरवी करने वाली वकील सहर नकवी का दावा है कि वह सिर्फ महिला होने के नाते शबनम को फांसी के फंदे से बचाना चाहती हैं।

ज्ञानवापी मस्जिद की बड़ी पहल, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को दी जमीन

वकील सहर नकवी ने कहा है कि शबनम के अपराध पर कोई सफाई नहीं पेश करनी है। सिर्फ उसकी फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलवाने के लिए कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा है कि बच्चे के भविष्य का भी ध्यानन रखा जा रहा है।

Tags: anadibenRampur Newsshabnam amrohashabnam newsup news
Previous Post

बोकारो स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, करोड़ो के नुक्सान की आशंका

Next Post

वर्तमान सरकार का लक्ष्य विकास और गरीब का उत्थान : मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post

वर्तमान सरकार का लक्ष्य विकास और गरीब का उत्थान : मौर्य

यह भी पढ़ें

bride

OMG: सुहागरात से पहले दूल्हा बना पिता, दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म

29/06/2023
Sidhu Musewala

रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरे ना’, फैंस हुए इमोशनल

07/04/2023
AK Sharma

एके शर्मा ने महाशिवरात्रि पर मंदिरों में किया दर्शन-पूजन, महाकुंभ के कार्यों पर की चर्चा

18/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version