• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्ग को पहले लगाई कोवैक्सीन फिर लगा दी कोविशील्ड, 5 स्वास्थ्यकर्मी निलंबित

Writer D by Writer D
16/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, महाराजगंज
0
Suspended

Suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराजगंज जिले के स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई थी। जहां पर एक बुजुर्ग को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज कोवैक्सीन की लगी, वहीं दूसरी कोविशील्ड की लगा दी गई। पांच स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड ड्यूटी से हटा दिया गया है और उन्हें रुटीन ड्यूटी दे दी गई है। वहीं सभी स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

मालूम हो कि जिस पीड़ित के साथ ये घटना हुई है वे सीडीओ गौरव सिंह सोगवार के ड्राइवर हैं और उन्होंने 25 फरवरी को कोवैक्सीन की पहली डोज ली थी। इसके बाद 25 मार्च को उन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक देने की तैयारी थी, लेकिन वे किसी वजह से लेट हो गए और 13 अप्रैल को वैक्सीन लगवाने जिला मुख्यालय के महिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां पर उस बुर्जुग को कोवैक्सीन की जगह कोविशील्ड की दूसरी डोज दे दी गई, जिस वजह से बड़ा बवाल खड़ा हुआ और पीड़ित की तरफ से भी विरोध दर्ज करवाया गया।

तय समय से पहले समाप्त हो जाएगा कुंभ मेला, इस अखाड़े ने किया ऐलान

जब मामले ने तूल पकड़ा तो डिप्टी सीएमओ आईए अंसारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले का संज्ञान लिया और इसके जांच के आदेश दिए। अब कार्रवाई करते हुए पांच स्वास्थ्यकर्मियों को हटा दिया गया है और उन्हें रुटीन ड्यूटी दे दी गई है।

वहीं आईए अंसारी की तरफ से पीड़ित बुजुर्ग को भी समझाया गया है कि वे सुरक्षित हैं और उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सीएमओ की तरफ जानकारी दी गई है कि पीड़ित को अब 30 दिन बाद कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी।

रोटी बैंक के संस्थापक किशोर कांत तिवारी का कोरोना से निधन

जारी किए गए बयान में इस बात पर जोर दिया गया है कि इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा गया है- पहली और दूसरी डोज में अलग-अलग कंपनी की वैक्सीन लग जाने के बारे में अभी तक कोई वैज्ञानिक अध्ययन सामने नहीं आया है। पहले ही सभी को सतर्क कर दिया गया था कि वैक्सीन की दोनों डोज एक ही कंपनी की लगेगी।

वैक्सीन लगाने और लगवाने वाले एहतियात बरतें। टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर एएनएम साधना, पायल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कृष्णा सहित पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड ड्यूटी से हटाकर रुटीन ड्यूटी पर लगा दिया गया है। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

Tags: covaxinecovshieldup news
Previous Post

इंडस्ट्री में ऋतिक रोशन हैं सबसे अधिक फीस लेने वाले स्टेज परफ़ॉर्मर में से एक!

Next Post

नर्सिंग कॉलेज में फूटा कोरोना बम, 50 छात्राएं निकली पॉजिटिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
nursing college

नर्सिंग कॉलेज में फूटा कोरोना बम, 50 छात्राएं निकली पॉजिटिव

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है : मुख्यमंत्री साय

14/03/2024
up election

UP Election: इस जिले में प्रत्याशी से ज्यादा चुनाव चिह्न का महत्व

25/02/2022
Asaram Bapu

जेल में फिर बिगड़ी आसाराम की तबीयत, AIIMS जाने से किया इंकार

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version