• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Election: इस जिले में प्रत्याशी से ज्यादा चुनाव चिह्न का महत्व

Writer D by Writer D
25/02/2022
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति
0
up election

up election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। जिले की सदर सीट हमेशा से रोमांचक मुकाबले के लिए जानी जाती रही है। आज पांचवें चरण के प्रचार का शोर थम जायेगा और इसके बाद अमेठी सदर पर जोड़तोड़ की राजनीति शुरु होगी। वैसे अमेठी (Amethi) की जनता प्रत्याशी (Candidate) से ज्यादा चुनाव चिह्न (Symbol) को महत्व दे रही है।

अमेठी सीट पर 2022 में रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। 27 फरवरी को मतदान के बाद 10 मार्च को आने वाला फैसला भी असाधारण होगा। जिले में भाजपा के कार्यकर्ता रहे आशीष शुक्ला को कांग्रेस ने टिकट देकर मैदान में उतारा तो कांग्रेस के टिकट पर 2019 में सुल्तानपुर से लोकसभा टिकट लड़ चुके संजय सिंह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

चुनाव लड़ रहे तीन नेता बीजेपी से निष्कासित, ये है बड़ी वजह

दोनों ही प्रत्याशियों की क्षेत्र में अपनी पहचान होने के बावजूद जनभावनाएं पार्टी के चुनाव चिह्न से ज्यादा जुड़ी हुई है। जेल में बंद गायत्री प्रजापति की पत्नी और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी महाराजी प्रजापति एवं बसपा की प्रत्याशी रागिनी तिवारी भी चुनाव चिह्न के दम पर ही चुनाव लड़ रही हैं।

अमेठी सीट पर कांग्रेस की हवा बनाने के लिए महासचिव प्रियंका वाड्रा के भी चुनाव लड़ने की हवा बनायी गयी, जो कार्यकर्ताओं में जोश भरने के काम आयी। अमेठी में प्रचार के लिए निकली प्रियंका ने रास्ते में लखनऊ में मरी माता मंदिर में हाथ जोड़े और अमेठी के ब्राह्मण परिवार में इसको सराहा गया।

रेलवे स्टेशन रोड निवासी अजय, वीरेन्द्र कहते हैं कि जिले में कभी वक्त था कि कांग्रेस का झंडा ही फहरा करता था। वक्त बदला और इस बार भाजपा ने अपना झंडा फहराया। स्मृति ईरानी जीती और कुछ करने में जुटी तो कर दिखाया। वे दूध का व्यापार करते हैं, इसी क्षेत्र के है। सभी प्रत्याशियों को जानते है। इसी कारण यह कह सकते हैं कि पार्टियों के चुनाव चिह्न देखकर ही मतदान होगा, प्रत्याशी देखकर नहीं।

शिक्षक अरुण सिंह कहते हैं कि ये चुनाव अमेठी का भविष्य तय करेगा, जो जीतेगा वही सरकार बनायेगा। यहां चुनाव चिह्न की लड़ाई है। कांग्रेस और भाजपा से सीधी टक्कर है। इनके बड़े नेताओं का साख भी दांव पर लगी हुई हैं।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

द्रविड़ से पूछताछ कर सकता है BCCI, जानिए क्या है पूरी खबर?

Next Post

करोड़ों रुपए कि हेरा-फेरी, 2016 में आरोप लगने के बाद आनंद ने छोड़ा NSE

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Next Post
NSE

करोड़ों रुपए कि हेरा-फेरी, 2016 में आरोप लगने के बाद आनंद ने छोड़ा NSE

यह भी पढ़ें

CUET UG Result Declared

icai.nic.in पर जारी होंगे ICAI CA फाउंडेशन रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

02/02/2023
Central Vista project

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, तय समय पर बनेगा नया संसद भवन

05/01/2021
Jyeshtha Amavasya

वैशाख अमावस्या पर करें बस ये आसान काम, पितृ दोष से मिल जाएगी मुक्ति

02/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version