Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई में पावर कट को लेकर कुणाल खेमू ने शेयर किया फनी वीडियो

kunal khemu

कुणाल खेमू

नई दिल्ली| मुंबई में सोमवार को ग्रिड फेल होने के कारण हाहाकार मच गया। कुछ समय के लिए शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। यहां तक कि लोकल ट्रेने भी बंद हो गईं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में मुंबई में पावर कट को लेकर एक्टर कुणाल खेमू ने एक फनी वीडियो शेयर किया, जिस पर करीना कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है।

अनीता हसनंदानी ने बताया कैसे अभी तक छिपाया था बेबी बंप

कुणाल ने ट्विटर पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो के जरिए बाताया कि जब मुंबई को छोड़कर बाकी जगह लाइट चली जाती है तो लोगों का क्या रिएक्शन होता है। कुणाल खेमू हरियाणवी एक्सेंट में बात करते हुए कहते हैं, ‘ये क्या हो गया। फिर से बिजली चली गई क्या। कब आएगी। शाम को। हां चलो ठीक है। हाथ का पंखा ले आ।’

इसके अलावा वीडियो में कुणाल ने बताया कि जब मुंबई में लाइट कट जाती है तो लोगों का रिएक्शन कैसा होता है। कुणाल खेमू फोन पर बात करते हुए अपने दोस्त से कहते हैं, ‘तेरे यहां भी बिजली चली गई। हां, ब्रो बोल रहे हैं कि दो-तीन घंटे में लाइट आएगी। मेरा फोन भी चार्ज नहीं है अभी क्या करूंगा।’ कुणाल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘काफी मुश्किल स्थिति है।’

Exit mobile version