• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुशीनगर : दस साल के मासूम का अपहरण के बाद हत्या, हत्यारोपी से पूछताछ जारी

Desk by Desk
03/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम, ख़ास खबर
0
murder

murder

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश में कुशीनगर के कुबेरस्थान क्षेत्र में दस साल के एक मासूम की अपहरण के बाद हत्‍या कर दी गई। बच्‍चे का शव सोमवार को गांव के पास ही गन्ने के खेत में मिला।

अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बच्‍चे के शव को बरामद कर लिया। आरोपी ने गला दबाकर बच्‍चे की हत्या कर दी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के कठकुइयां गांव के टोला लीलापट्टी निवासी मुन्ना प्रसाद का 10 वर्षीय बेटा अजय कुमार 19 अक्टूबर से लापता था। परिवारवालों के मुता‍बिक वह गांव में ही स्थित काली माई स्थान के प्रांगण में खेलने गया था।

IPL 2020 : दिल्ली दूसरे स्थान पर, बेंगलुरु ने भी किया क्वालीफाई

देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो घरवाले उसकी तलाश करने लगे। गांव के कुछ लोगों ने परिजनों को बताया कि अजय गांव के ही फुलकुंवर के साथ देखा गया था। बच्‍चे के लापता होने के दिन से ही फुलकुंवर भी घर से गायब था। इस बारे में अजय की मां आशा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर अपहरण का आरोप लगाया था।

घटना की जानकारी होने के बाद से ही कुबेरस्थान पुलिस लापता बच्‍चे और आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को आरोपी फुलकुंवर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में पता चला कि उसने गला दबाकर अजय की हत्या करने के बाद उसके शव को गांव के पास ही गन्ने के खेत में छिपा दिया था।

प्रतापगढ़ में डबल मर्डर : दबंगों ने बाप-बेटे को मारी गोली, कई थानों की पुलिस तैनात

आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने इस वारदात को क्‍यों अंजाम दिया।

Tags: crime newscrime news in hindilatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindi
Previous Post

राहुल गांधी के वायनाड सीट से निर्वाचन रद्द करने की याचिका खारिज

Next Post

भूखा अन्नदाता कभी दूसरे का पेट नहीं भर सकता : भाकियू

Desk

Desk

Related Posts

Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Next Post
भाकियू

भूखा अन्नदाता कभी दूसरे का पेट नहीं भर सकता : भाकियू

यह भी पढ़ें

काशी के दौरे पर आयेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री

27/03/2022
taliban government

अमेरिका को तालिबान की चेतावनी- 31 अगस्त तक काबुल से सेना हटा ले, वरना….

23/08/2021
JEECUP

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

16/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version