• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘लेडी सिंघम’ बनी प्रियंका शर्मा, ऐसे दिया एनकाउंटर को अंजाम

Desk by Desk
25/03/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
प्रियंका शर्मा

प्रियंका शर्मा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश की राजधानी में गुरुवार तड़के दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और दो कुख्यात इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें कि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस एनकाउंटर की खास बात ये रही है कि पहली बार दिल्ली पुलिस के एनकाउंटर में महिला सब इंस्पेक्टर ने ऑपरेशन के बाद बदमाशों को पकड़ा है। बता दें कि इस एनकाउंटर को अंजाम एसीपी पंकज और एसआई प्रियंका शर्मा ने दिया है। मालूम हो कि प्रियंका पिछले तीन महीने से अपनी टीम के साथ रोहित चौधरी को ट्रैक कर रहीं थीं।

पश्चिम बंगाल : एडीजी सहित कई अफसरों के चुनाव आयोग ने किया तबादला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा ने ही 4 लाख के इनामी बदमाश रोहित चौधरी के पैर में गोली मारी है। पहले रोहित चौधरी ने एसआई प्रियंका और एसीपी पंकज सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जो कि दोनों के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी लेकिन फिर प्रियंका ने अपने बचाव में रोहित चौधरी के पैर पर फायरिंग की है। जिसकी वजह से घायल होकर वह नीचे गिर पड़ा और प्रियंका शर्मा ने उसे अरेस्ट कर लिया।

एसआई प्रियंका की बहादुरी की खबर आते ही सोशल मीडिया पर वो काफी चर्चित हो गई हैं। लोग उन्हें ‘लेडी सिंघम’ जैसे शब्दों से नवाज कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों के नाम क्रमश: रोहित चौधरी और टीटू हैं, जिन पर मकोका के तहत केस दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने एक बदमाश के सिर पर चार लाख और दूसरे के सिर पर दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

सुबह करीब 4.50 बजे हुआ एनकाउंटर मालूम हो कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ये दोनों बदमाश दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं, इसके बाद ही पुलिस ने प्रगति मैदान के पास घेराबंदी की और भैरव मंदिर के पास पुलिस की एक टीम को चौकन्ना रहने के लिए कहा था।

ड्राइवर ने बैरिकेड को टक्कर मार दी जिसके बाद आज सुबह करीब 4.50 बजे एक ब्लू कलर की कार रिंग रोड की तरफ से आती हुई दिखाई दी, कार को बैरिकेड लगाकर रुकने के लिए कहा गया, लेकिन ड्राइवर ने बैरिकेड को टक्कर मार दी। जिस पर पुलिस ने उस कार का पीछा किया। इसी बीच कार में बैठे शातिर बदमाश बाहर निकले और उन्होने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी उनपर गोलियां बरसाई, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है, फिलहाल दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल , नकदी और कार बरामद की है।

Tags: Delhi ImagesDelhi PhotosDelhi Policeencounter in delhiLatest Delhi PhotographsLatest Delhi photosSi priyanka delhi policesi priyanka sharma
Previous Post

पश्चिम बंगाल : एडीजी सहित कई अफसरों के चुनाव आयोग ने किया तबादला

Next Post

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से पकड़े बाघिन के चार शावक लखनऊ चिड़ियाघर पहुंचे

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
चार शावक लखनऊ चिड़ियाघर पहुंचे

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से पकड़े बाघिन के चार शावक लखनऊ चिड़ियाघर पहुंचे

यह भी पढ़ें

bus accident

खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार प्राइवेट बस, ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत

03/08/2021
Bathroom

मिनटों में चमक जाएगा आपका गंदा बाथरूम, फॉलो करें ये टिप्स

27/07/2025
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की नहीं पहुंची छठी किस्त

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version