• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना किसान महारैली में पहुंचा, पंजाब पुलिस मूकदर्शक

Desk by Desk
23/02/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
लक्खा सिधाना Lakkha Sidhana

लक्खा सिधाना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब। दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब में आयोजित किसान महारैली स्थल पर पहुंच गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था, इसके बावजूद सिधाना सीधे मंच पर पहुंच गया। बता दें कि सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित है। यह महारैली बठिंडा के गांव महराज में आयोजित की जा रही है। रैली में किसान नेताओं ने कहा कि यदि दिल्ली पुलिस यहां आई तो वे पुलिस का घेराव करेंगे।

महराज सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। बता दें कि कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर लक्खा सिधाना ने पंजाब के किसानों से अपील की थी कि वे किसान आंदोलन की बागडोर दोबारा अपने हाथ में लें। इसके अलावा उसने पंजाब के किसानों से 23 फरवरी को बठिंडा के गांव महराज में आयोजित रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही थी।

REET में 9.13 लाख अभ्यर्थियों ने दोनों लेवल के फॉर्म भरे, टूटा राजस्थान कांस्टेबल भर्ती का रिकॉर्ड

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के कई इलाकों समेत लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। लक्खा सिधाना को पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में आरोपी बनाया है। लक्खा 26 जनवरी की हिंसा के बाद से ही फरार है। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर चुका है।

पंजाब में बिखर रहे किसान संगठनों पर लक्खा सिधाना कई बार वीडियो जारी कर अपनी राय रख चुका है। उसने अपनी यह चिंता दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के बाद फेसबुक पर लाइव आकर भी जताई थी। उस समय उसने कहा था कि किसान आंदोलन पंजाब से उठा था, लेकिन आज यह दूसरे हाथों में जा रहा है। किसान संगठन बिखर रहे हैं, उन्हें एक साथ आकर आंदोलन को मजबूत करना चाहिए।

Tags: bathindaDelhi PoliceDelhi violenceLakha SidhanaLatest Punjab News in HindimehrajpunjabPunjab Hindi SamacharPunjab News in Hindiलक्खा सिधाना
Previous Post

Rajasthan RVUNL में इंजीनियर, अकाउंट ऑफिसर पदों समेत बंपर भर्ती, करें आवेदन

Next Post

Bihar Board मैट्रिक परीक्षा कल होगी खत्म, अबतक 12 फर्जी छात्र पकड़े गए

Desk

Desk

Related Posts

Tulsi
Main Slider

यहां न रखें तुलसी का पौधा, बर्बाद हो जाएगा परिवार

07/11/2025
Curd
Main Slider

शुभ काम पर जाने से पहले खाया जाता है दही-चीनी, जानें क्यों

07/11/2025
Shani
Main Slider

शनि देव मीन राशि में विराजमान, इन जातकों की खुल जाएगी किस्मत

07/11/2025
lip
Main Slider

बदलते मौसम से ड्राई होने लगे हैं होंठ, तो घर में ऐसे बनाएं लिपबाम

07/11/2025
Tiffin
Main Slider

टिफिन में से लीक हो जाती है सब्जी, तो इन टिप्स की मदद से करें पैकिंग

07/11/2025
Next Post

Bihar Board मैट्रिक परीक्षा कल होगी खत्म, अबतक 12 फर्जी छात्र पकड़े गए

यह भी पढ़ें

Birthday Special: KGF 2's first look released on Rao Ramesh's birthday

Birthday Special: राव रमेश के जन्मदिन पर जारी हुआ KGF 2 का फर्स्ट लुक

26/05/2021
illegal factory

अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, हथियार समेत चार गिरफ्तार

21/04/2021
CM Bhajanlal Sharma

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर. पाटिल से मुख्यमंत्री शर्मा ने की भेंट

16/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version