Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे की रोशनी से जगमगाया लाल चौक

lal chowk

lal chowk

स्‍वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्‍त आने में अभी कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन देश में अभी से इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। जम्‍मू कश्‍मीर में भी स्‍वतंत्रता दिवस को लेकर खास तैयारी चल रही है।

यहां श्रीनगर के लाल चौक घंटाघर को तिरंगे के रंग की रोशनी से सजाया गया है। बता दें लालचौक पर तिरंगा फहराने को लेकर हमेशा से विवाद रहा है लेकिन जम्‍मू-कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद स्थिति बिल्‍कुल बदल चुकी है।

तिरंगे की रोशनी से जगमगाते लाल चौक घंटाघर की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो को श्रीनगर के मेयर ने शेयर करते हुए लिखा, हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल चौक स्थित घंटाघर को तिरंगे के रंग से रोशन किया। नई घड़ियां लगा दी गईं। श्रीनगर नगर निगम ने अच्छा काम किया।

बडगाम में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, दूसरा गिरफ्तार

वहीं भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्‍गा ने लिखा, वो कहते थे लाल चौक पर तिरंगा नहीं फहराने देंगे, मोदी जी ने लाल चौक ही तिरंगा कर दिया।

बता दें कि श्रीनगर के लाल चौक घंटाघर का अपना अलग ही महत्‍व है। यहां पर 1992 में भाजपा के नेता मुरली मनोहर जोशी ने उस समय के एकता यात्रा के संयोजक नरेंद्र मोदी के साथ तिरंगा फहराया था। मुरली मनोहर जोशी उस समय भाजपा के अध्‍यक्ष थे।

Exit mobile version