• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुंछ में शहीद हुआ शाहजहांपुर का लाल, CM योगी ने की परिजनों को 50 लाख और नौकरी की घोषणा

Writer D by Writer D
12/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ, शाहजहांपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान की सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले में पांच जवान शहीद हो गये। शहीदों में शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना के गांव अख्तियारपुर निवासी सारज सिंह भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवादियों से लोहा लेते समय शहीद हुए जनपद शाहजहांपुर निवासी सेना के जवान सारज सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने का भी ऐलान किया।

पाकिस्तान की सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में हुए सेना के जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। हमले में पांच जवान शहीद हो गये। शहीदों में शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना के गांव अख्तियारपुर निवासी सारज सिंह भी शामिल हैं। गांव बरीबरा के विचित्र सिंह के तीन बेटे गुरप्रीत सिंह, सुखबीर सिंह, सारज सिंह सेना में हैं। शहीद का शव घर कब आएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। सारज सिंह की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।

पुंछ में आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी गजनवी फोर्स ने ली, पांच जवान हुए थे शहीद

पुंछ के पास सूरनकोट के चामरेर फॉरेस्ट एरिया में सेना के आतंक विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई है। यहां घुसपैठ कर आए आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे। इस एनकाउंटर के दौरान सारज सिंह के साथ तीन जवान और एक जेसीओ शहीद हो गये।

थाना बण्डा के अख्तियारपुर का रहने वाला था शहीद सारज सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बाकी भाई भी फौजी हैं। शहीद की खबर लगते ही गांव में मातम छा गया। इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवान सारज सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

Tags: cm yogipoonch attackedpoonch newsshahjhanpur newsterrorist attackedup news
Previous Post

भूकंप के झटकों से थर्राया ये राज्य, जानमाल का नुकसान नहीं

Next Post

कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें: मुख्यमंत्री

05/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का किया आकस्मिक निरीक्षण

05/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जब तक शरीर में खून की एक भी बूंद तब तक इस मिट्टी के लिए संघर्ष करते रहेंगे: एके शर्मा

05/02/2026
Divyangjan Rojgar Abhiyaan
उत्तर प्रदेश

यूपी में 06 से 13 फरवरी तक चलेगा “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0”

05/02/2026
Next Post
massive fire in ferry

कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

यह भी पढ़ें

pakistan smuggled granade

Punjab : पाकिस्तान की काली करतूत, ड्रोन से भेजे 11 ग्रेनेड बरामद

21/12/2020
संजय सिंह sanjay singh

कृषि कानून कालाबाजारी और जमाखोरी को वैधानिक मान्यता देने वाला : संजय सिंह

08/10/2020

3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

01/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version