Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेहद संघर्षों भरा रहा लता मंगेशकर का बचपन, जानें क्यों नहीं की शादी

लता मंगेशकर Lata Mangeshkar

बेहद संघर्षों भरा रहा लता मंगेशकर का बचपन, जानें क्यों नहीं की शादी

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। उन्हे स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। लता का जीवन उपलब्धियों से भरा है। हालांकि बचपन में उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा। जब वो 13 साल की थीं तभी दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता गुजर गए थे। लता के पिता के दोस्त मास्टर विनायक उन्हें गायन और अभिनय की दुनिया में ले आए। 1942 में लता ने एक मराठी फिल्म में अभिनय भी किया। बीते सात दशकों से भी ज्यादा समय से वो लगातार अपनी आवाज से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं।

19 साल की युवती के साथ बलात्कार, गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

लता ने क्यों नहीं की शादी
पिता के गुजर जाने के बाद घर की सारी जिम्मेदारियां लता मंगेशकर पर आ गईं थीं। एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर ने कहा था कि ‘घर के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी मुझ पर थी। ऐसे में कई बार शादी का ख्याल आता भी तो उस पर अमल नहीं कर सकती थी। बेहद कम उम्र में ही मैं काम करने लगी थी। सोचा कि पहले सभी छोटे भाई बहनों को व्यवस्थित कर दूं। फिर बहन की शादी हो गई। बच्चे हो गए। तो उन्हें संभालने की जिम्मेदारी आ गई। इस तरह से वक्त निकलता चला गया।

भारत रत्न से नवाजा गया
लता मंगेशकर को न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी सहित कई विश्वविद्यालयों में मानक उपाधि से नवाजा गया है। लता को अपने सिने करियर में मान-सम्मान बहुत मिला। वे फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला हैं जिन्हें भारत रत्न और दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त हुआ।

Exit mobile version