• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा के प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज, नेताओं ने दी गिरफ्तारी

Desk by Desk
21/09/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, मेरठ, राजनीति
0
सपा का प्रदर्शन

सपा का प्रदर्शन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज यूपी के सभी जनपदों में तहसील स्तर पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। तहसील मुख्यालय जाते हुए समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कई स्थानों पर रोकने की कोशिश की, उनसे झड़पें हुई।

पुलिस ने कन्नौज, फरेंदा (महाराजगंज) तथा बांदा में प्रदर्शन कर रहे शांतिपूर्ण समाजवादी कार्यकर्ताओं पर अकारण लाठीचार्ज किया। लखनऊ में वंदना चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं तथा बांदा में श्री विजय करन यादव जिलाध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष श्री मोहन साहू सहित लगभग चार दर्जन कार्यकर्ताओं, नेताओं की गिरफ्तारी की गई है।

लखनऊ : जिला कारागार में दो कैदियों की गई जान, मौत के बाद आई रिपोर्ट पॉजिटिव

ज्ञापन में कोरोना संकट काल में आवश्यक उपकरणों की खरीद में घोटाला, स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार, सरकारी उत्पीड़न में वृद्धि, बेहाल किसान, बेरोजगारी और ध्वस्त कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाते हुए राज्यपाल महोदया से संवैधानिक कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है। प्रदेश भर में आज समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन की गूँज रही।

विभिन्न जनपदों में आज हजारों की संख्या में एकत्र होकर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सरकारी मनमानी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी, लाॅकडाउन के दौरान आए श्रमिकों को रोजगार नहीं मिलने, किसानों की बदहाली, नौजवानों की उपेक्षा, निजीकरण, आरक्षण समाप्ति की साजिश, महिलाओं-बच्चियों से बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं तथा बदले की भावना से समाजवादी नेताओं पर फर्जी केस लगाने, गिरफ्तारी करने के प्रति विरोध व्यक्त किया। राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में क्षेत्रीय समस्याओं का जिक्र कर उनके निराकरण का भी आग्रह किया गया।

मोदी सरकार ने रबी की फसलों के MSP में वृद्धि करने का किया फैसला

धायक राकेश प्रताप सिंह पुलिस द्वारा तहसील मुख्यालय तक जाने से रोकने के विरोध में धरना पर बैठ गए वहीं बाराबंकी में अर्धनग्न होकर भी कई युवाओं ने प्रदर्शन किया। बस्ती में विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह धरना देने बैलगाड़ी में बैठकर पहुंचे। मुरादाबाद में बैलगाड़ियां भी प्रदर्शन में शामिल रही। आगरा के जिलाध्यक्ष श्री रामगोपाल यादव को घर में ही कैद कर दिया गया।

राजधानी लखनऊ में आज सभी पांचों तहसीलों सदर, मोहनलालगंज, सरोजनीनगर, बख्शी का तालाब, मलिहाबाद में हजारों की संख्या में पहुंचे समाजवादी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन के बाद अपना ज्ञापन सौंपा। सदर तहसील में महानगर अध्यक्ष श्री सुशील दीक्षित तथा जिले की चार तहसीलों में प्रदर्षन का नेतृत्व श्री जयसिंह जयंत ने किया। प्रदर्शन में सर्वश्री पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, अम्बरीश पुष्कर विधायक, गोमती यादव, इंदल रावत, श्याम किशोर यादव, मोहम्मद रेहान, नईम, विजय सिंह यादव, अनुराग भदौरिया, अनुराग यादव, मुजीबुर्रहमान बबलू, अनीस राजा, अरविन्द गिरि, सुश्री पूजा शुक्ला, राज बाला रावत, सर्वेश यादव, देवेन्द्र यादव जीतू, नवीन धवन बंटी, विदेष पाल सिंह, महेन्द्र सिंह यादव, धीरज श्रीवास्तव, अनिल यादव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, शंकरी सिंह, शब्बीर खां, चंद्रषेखर यादव, उमेश वर्मा, अमरपाल सिंह, दिनेश सिंह, राम प्रसाद यादव भी शामिल रहे। लखनऊ में बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां भी हुईं। आज के कार्यक्रम में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रही।

EPFO के 6 करोड़ से अधिक लोगों को ब्याज को दो किस्तों में देने का किया फैसला

आज समाजवादी कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में जबर्दस्त प्रदर्शन कर सरकार को हिलाकर रख दिया। घबड़ाए प्रशासन ने जगह-जगह बेरीकेटिंग लगाकर लाल सैलाब रोकने की असफल कोशिश की लेकिन वे समाजवादियों के जोश को रोक नहीं सके। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के साथ समाजवादी नेताओं ने जनता की मांगों को शीघ्र मानने का आग्रह किया।

राजस्थान ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आंसर की कर दी जारी

आज हरदोई, सीतापुर, गाजीपुर, मेरठ, अयोध्या, फिरोजाबाद, कानपुर शहर , कानपुर देहात, प्रयागराज, झांसी, चित्रकूट, कौशाम्बी, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर, एटा, सोनभद्र, कन्नौज, नोएडा, बागपत, वाराणसी, उन्नाव, ललितपुर, गोण्डा, अमेठी, कासगंज, सम्भल, बदायूं, अम्बेडकरनगर, फर्रूखाबाद, बाराबंकी, कुशीनगर, संतकबीरनगर, फतेहपुर, मुरादाबाद, इटावा, देवरिया, महोबा, मिर्जापुर, लखीमपुरखीरी, अलीगढ़, सुल्तानपुर, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, प्रतापगढ़, बलिया, बिजनौर, बुलन्दशहर, बहराइच, फिरोजाबाद, अमरोहा आदि जनपदों की तहसीलों पर भी समाजवादी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और वहां धरना देने के बाद अपना ज्ञापन सौंपा।

Tags: Latest Uttar Pradesh News in HindiNational newsUP Political Newsसपा कार्यकर्ता का प्रदर्शनसपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
Previous Post

लखनऊ : जिला कारागार में दो कैदियों की गई जान, मौत के बाद आई रिपोर्ट पॉजिटिव

Next Post

CM योगी ने कहा- प्रधानमंत्री की विशेष रूचि से प्रदेश में हुआ वृहद विकास

Desk

Desk

Related Posts

Bedroom
Main Slider

ऐसे सजाये अपना बेडरूम, पूरे दिन की थकान होगी उड़न छू

15/02/2026
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि पर खाएं चटपटी व्रत के आटे की टिक्की, देखें रेसिपी

15/02/2026
Mahashivratri
Main Slider

भोले बाबा को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग

15/02/2026
Shivling
धर्म

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान

15/02/2026
Potato Tuk Chaat
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं चटपटी चाट, रोज होगी बनाने की डिमांड

15/02/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

CM योगी ने कहा- प्रधानमंत्री की विशेष रूचि से प्रदेश में हुआ वृहद विकास

यह भी पढ़ें

अखिल भारत हिन्दू महासभा

अखिल भारत हिन्दू महासभा के लखनऊ समेत चार जिलों में प्रभारी नियुक्त

07/09/2020
लालबाग में सिलेंडर धमाके में 20 लोग घायल 20 people injured in cylinder blast in Lalbagh

मुंबई : लालबाग में सिलेंडर धमाके में 16 लोग घायल, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

06/12/2020
susheel modi

पीएम मोदी की तस्वीर का किसी अन्य दल ने इस्तेमाल किया तो कराएंगे FIR : सुशील

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version