• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी की तस्वीर का किसी अन्य दल ने इस्तेमाल किया तो कराएंगे FIR : सुशील

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
susheel modi

सुशील कुमार मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने मनचाही संख्या में विधानसभा सीटें न मिलते देख राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। एलजेपी ने साथ ही यह भी साफ किया था कि पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों का इस्तेमाल करने की बात को लेकर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने साफ संदेश दे दिया है। सुशील कुमार मोदी ने साफ कर दिया है कि एनडीए में शामिल चार दलों के अलावा अगर कोई अन्य दल पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी।

बाहुबली मुख्तार अंसारी की भाभी की घर बचाने की याचिका पर फैसला सुरक्षित

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हमारी पार्टी के उम्मीदवार थे और तब प्रधानमंत्री बने। कोई दूसरा व्यक्ति उनके नाम पर वोट कैसे मांग सकता है? सुशील कुमार मोदी ने साफ कहा कि किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। वहीं, बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी नेताओं के पार्टी छोड़कर एलजेपी से चुनाव लड़ने को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो भी नेता एनडीए के बाहर के किसी दल से चुनाव लड़ता है तो वह एनडीए का नहीं कहलाएगा। उन्होंने कहा कि यह साफ कर देना चाहता हूं कि जो भी उम्मीदवार एनडीए से लड़ेगा, वह हमारा उम्मीदवार होगा। जो एनडीए गठबंधन के बाहर किसी और दल से चुनाव लड़ेगा, वह हमारा उम्मीदवार नहीं होगा।

कलराज मिश्र : अर्थव्यवस्थाओं के लिए शिक्षा में गुणवत्ता और अनुसंधान को बढ़ावा की जरूरत

गौरतलब है कि बीजेपी के कई नेता चुनाव लड़ने की चाह में एलजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया ने एलजेपी ज्वाइन कर यह दावा किया था कि चुनाव के बाद बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।

इससे पहले सीट बंटवारे के बाद सीएम नीतीश और सुशील कुमार मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब भी सुशील कुमार मोदी ने यह साफ किया था कि बिहार में चुनाव लड़ रहे एनडीए के चार दलों को छोड़कर कोई और पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020chunav aayogElection Commission of Indiaelection commission of india biharबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

बाहुबली मुख्तार अंसारी की भाभी की घर बचाने की याचिका पर फैसला सुरक्षित

Next Post

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

Poco M3 Pro 5G

भारत में 8 जून को लॉन्च होगा Poco M3 Pro 5G, जानिए फीचर्स

01/06/2021
Naresh Uttam

उप्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, जंगलराज कायम हो गया है : नरेश उत्तम

19/11/2020
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा में हंगामे की आज भी भेंट चढ़ा प्रश्नकाल,सदन की कार्यवाही 6 बजे तक स्थगित

05/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version