Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त : आखिलेश

Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार पर उत्तर प्रदेश को अपराधियों की शरणस्थली बना दिये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।

श्री यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपराधियों की शरणस्थली बना दिया है। उन्होंने कहा राज्य में कानून नाम की कोई चीज नही है। सपा सरकार ने राज्य को विकास और शांति-व्यवस्था के मामलों में जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया था भाजपा ने उसको रसातल की ओर धक्का दे दिया है।

उन्होंने कहा कि हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि फर्रूखाबाद के भाजपा सांसद कह रहे है कि मुख्यमंत्री से जिस अधिकारी की शिकायत करो उसी को जांच मिल जाती है। कई विधायक अपनी मायूसी की व्यथा सुनाते रहते हैं। भाजपा की द्वेषपूर्ण राजनीति से प्रदेश में हिंसा को बल मिल रहा है। मुख्यमंत्री के वीवीआईपी जिले गोरखपुर में दिनदहाड़े डबल मर्डर हो गया।

‘कोमा में तानाशाह किम जोंग उन’ नॉर्थ कोरिया में हाई अलर्ट, बहन ने संभाली सत्ता

श्री यादव ने कहा कि बलिया में पत्रकार रतन सिंह को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। इनके दो पुत्र हैं। भाजपा राज में इसके पूर्व भी कई पत्रकारों की कर्तव्यपालन के दौरान हत्याएं हुई हैं। आजमगढ़ में बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या हुई। सुल्तानपुर में आबकारी सिपाही को गोली मारी गई। बाराबंकी में युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई। गाजियाबाद में युवक को छह गोलियां मारी गई। फैजाबाद में भाजपा नेता की हत्या हुई। लखीमपुर में स्काॅलरशिप फार्म भरने गई 18 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि बागपत में 8वीं कक्षा की दलित छात्रा को अगवाकर उसके साथ गैंगरेप हुआ। उन्नाव में मासूम की गला काटकर हत्या हुई। बिजनौर में एक युवक की और फतेहपुर में भी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज में समाजवादी नेता पुनीत पाण्डेय पर हमला किया गया।

भारत पर हमले को लेकर रावलपिंडी में जैश और आईएसआई के बीच हुई गोपनीय बैठक

उन्हाेंने कहा कि राजधानी लखनऊ भी अपराध नगरी बनती जा रही है। आए दिन यहां अपराधिक घटनाएं घटती रहती हैं। कबीरमठ के अंदर प्रशासनिक अधिकारी को सुबह करीब 09ः00 बजे सोमवार को गोली मारी गई। दो दिन पहले बंथरा में प्रेमी के संग निकली युवती का शव पेड़ से लटका मिला। सीतापुर रोड़ पर एक युवती के अपहरण का प्रयास हुआ। चिनहट के मटियारी क्षेत्र में दो भाइयों ने तीसरे भाई की हत्या कर दी। दुबग्गा में एक कालोनी में पड़ोसी युवक ने मजदूर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।

Exit mobile version