Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कानून और शान्ति व्यवस्था से समझौता न किया जाए : योगी

cm yogi

cm yogi

किसानो के प्रस्तावित भारत बंद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में शान्ति व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

श्री योगी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रस्तावित भारत बन्द के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।

नग्न अवस्था में नाले से मिला युवक का बंधा हुआ शव, शरीर में गड़ी थीं लोहे की कीलें

उन्होने कहा कि किसानों के हित और उनके कल्याण की दिशा में केन्द्र एवं राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। प्रस्तावित भारत बन्द से किसान दिग्भ्रमित न हों। उन्होंने कहा है कि अधिकारी स्थानीय स्तर पर किसान संगठनों और प्रतिनिधियों से संवाद कर उन्हें नये कृषि कानूनों के प्राविधानों से अवगत कराते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण करें। किसी भी दशा में कानून और शान्ति व्यवस्था से समझौता न किया जाए।

Exit mobile version