• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें किन 5 बीमारियों को दूर कर सकता है ये ‘जादुई’ काढ़ा

Writer D by Writer D
12/09/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
kadha

काढ़ा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस कोरोना काल में हर कोई अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने पर लगा हुआ है, ताकि वह कोरोना वायरस के खतरनाक संक्रमण से बच सके। इसके लिए खासतौर पर काढ़ा प्रचलन में है। आयुष मंत्रालय ने भी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए काढ़ा पीने की सलाह दी है, ताकि कोरोना से लड़ने में मदद मिल सके। आयुर्वेद में तो सेहत के लिहाज से काढ़ा को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है। आज हम आपको एक ऐसे ‘जादुई’ काढ़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कोरोना के साथ-साथ इन पांच बीमारियों को भी दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इस काढ़े के बारे में और इसे बनाने की विधि क्या है।

अजवाइन के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है। अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए जिन सामग्री की जरूरत पड़ेगी, वो इस प्रकार है-

  • एक चम्मच अजवाइन
  • एक चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच शहद
  • एक चुटकी काला नमक
  • एक नींबू या फिर एक चम्मच सेब का सिरका
  • आधा लीटर पानी

अजवाइन का काढ़ा बनाने की आसान विधि

सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और उसे उबलने के लिए गैस पर चढ़ा दें। फिर उसमें हल्दी और अजवाइन डाल दें। इसके बाद पानी को तब तक उबलने दें, जब तक कि उसकी मात्रा आधी न हो जाए। फिर उसे एक गिलास में छान लें और उसमें नींबू का रस या सेब का सिरका, काला नमक और शहद मिला लें। अब अजवाइन से बने इस ‘जादुई’ काढ़े का घूंट-घूंट करके स्वाद लें।

रोज सुबह पीना है फायदेमंद

आप इन बातों से शायद अनजान ही होंगे कि अजवाइन प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस, आयोडीन, कोबाल्ट और मैंगनीज जैसे खनिज पदार्थ भी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा अजवाइन से बने काढ़े को रोज सुबह पीने की सलाह दी जाती है। इन बीमारियों में मददगार हो सकता है ये काढ़ा

अजवाइन से बना काढ़ा सर्दी-जुकाम और कान व मुंह से संबंधित संक्रमण को दूर करने में सहायक हो सकता है। इसमें एंटी-पैरासेटिक, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। यह पेट से संबंधित परेशानियों (पेट दर्द, अपच, गैस, एसिडिटी) को दूर करने में भी सहायक है।

अजवाइन से बना काढ़ा वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, जिससे वजन घटाने में आसानी होती है। इस काढ़े का सेवन डायबिटीज और हृदय रोग का खतरा भी कम कर सकता है।

यह ‘जादुई’ काढ़ा फेफड़ों को साफ रखने में भी मददगार हो सकता है। यह सांस संबंधी परेशानियों को भी दूर कर सकता है। साथ ही यह काढ़ा गठिया के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

Tags: "Ajwain kadhaajwain ka kadhaajwain kadha benefitsajwain kadha recipebenefits of ajwainbenefits of ajwain watercelery benefitscelery benefits in hindicorona kadha recipecoronavirus precautions"coronavirus preventionshealth benefits of ajwain waterhealth benefits of kadhaimmunity booster drinkimmunity booster kadhakadha for coronaviruskadha for immunity boosterअजवाइन का काढ़ाअजवाइन का काढ़ा कैसे बनाएंअजवाइन का काढ़ा पीने के फायदेअजवाइन का काढ़ा बनाने की विधिअजवाइन काढ़ाअजवाइन काढ़ा कोरोना वायरसइम्यूनिटी काढ़ाकोरोना काढ़ा रेसिपीकोरोना से बचाव
Previous Post

गार्डन भी होना चाहिए वास्तु के अनुसार, इस तरह से करें देखभाल

Next Post

घर में विंड चाइम सुख-समृद्धि के साथ लाती है पॉजिटिव एनर्जी भी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

धामी ने सर्राफ मंडल की भव्य प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर जोर

07/09/2026
CM Yogi
Main Slider

चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक

07/09/2026
CM Dhami
Main Slider

“आर्थिक हालात नहीं बनेंगे सपनों की राह में बाधा”: CM धामी ने शुरू की 11 हजार युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

07/09/2026
Satya Niketan building owner Hariram Bansal arrested.
Main Slider

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार, हादसे में 7 मौतें

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
wind chime

घर में विंड चाइम सुख-समृद्धि के साथ लाती है पॉजिटिव एनर्जी भी

यह भी पढ़ें

attacked

पिता ने फावड़े से वार कर पुत्र को उतारा मौत के घाट उतारा, फरार

07/06/2021
Amla Navami

Amla navami: जानें आंवले के पेड़ की छांव में भोजन करने का महत्व, ये है पौराणिक मान्यता

21/11/2023

भ्रष्टाचार पर चला योगी का चाबुक, अवैध खनन के चलते डीएम सस्पेंड

31/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version