• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आइये जानते हैं, कब और कैसे मनाई जाती है ‘आमलकी एकादशी’

Jai Prakash by Jai Prakash
11/03/2022
in धर्म
0
एकादशी

एकादशी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (Ekadashi)को आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) कहा जाता है। एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) को आंवला एकादशी(Amala Ekadashi), आमलका एकादशी (Amalaka Ekadashi) या रंगभरी एकादशी (Rangbhari Ekadashi)के नाम से जानते हैं। रंगभरी एकादशी एकमात्र एकादशी है जिसका संबंध भगवान शंकर व माता पार्वती से है। रंगभरी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में विशेष पूजा होती है। रंगभरी एकादशी के दिन भक्त अपने बाबा पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाते हैं। इस साल आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi)  उदयातिथि के अनुसार 14 मार्च को मनाई जाएगी।

बाबा विश्वनाथ के गौने की तैयारियां शुरू, महंत आवास पर रंगभरी एकादशी उत्सव

आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi)तिथि और मुहूर्त-
एकादशी तिथि आरंभ- 13 मार्च, रविवार प्रातः 10: 21 मिनट पर
एकादशी तिथि समाप्त- 14 मार्च, सोमवार दोपहर 12:05 मिनट पर

रंगभरी एकादशी का महत्व-
रंगभरी एकादशी का संबंध भगवान शंकर व माता गौरा से है। कहते हैं कि इस दिन ही भगवान शंकर माता पार्वती को काशी लेकर आए थे। जब बाबा विश्वनाथ माता पार्वती का गौना कराकर पहली बार काशी लाए थे, तो उनका स्वागत रंग व गुलाल से हुआ था। यही कारण है कि आमलकी एकादशी को रंगभरी एकादशी कहा जाता है।
आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) का महत्व-
शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु ने आंवले को आदि वृक्ष के रूप में प्रतिष्ठित किया था। इसके हर अंग में ईश्वर का स्थान माना गया है। मान्यता है कि आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) के दिन आंवला और श्री हरि की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

विजया एकादशी व्रत रखने से पहले आज कर ले ये खास काम

आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) पूजा विधि-
-भगवान की पूजा के पश्चात पूजन सामग्री लेकर आंवले के वृक्ष की पूजा करें। सबसे पहले वृक्ष के चारों की भूमि को साफ करें और उसे गाय के गोबर से पवित्र करें।
– पेड़ की जड़ में एक वेदी बनाकर उस पर कलश स्थापित करें। इस कलश में देवताओं, तीर्थों एवं सागर को आमंत्रित करें।
– कलश में सुगंधी और पंच रत्न रखें। इसके ऊपर पंच पल्लव रखें फिर दीप जलाकर रखें। कलश पर श्रीखंड चंदन का लेप करें और वस्त्र पहनाएं।
– अंत में कलश के ऊपर श्री विष्णु के छठे अवतार परशुराम की स्वर्ण मूर्ति स्थापित करें और विधिवत रूप से परशुरामजी की पूजा करें।
– रात्रि में भगवत कथा व भजन-कीर्तन करते हुए प्रभु का स्मरण करें।
– द्वादशी के दिन सुबह ब्राह्मण को भोजन करवा कर दक्षिणा दें साथ ही परशुराम की मूर्तिसहित कलश ब्राह्मण को भेंट करें। इन क्रियाओं के पश्चात परायण करके अन्न जल ग्रहण करें।

Tags: Amalaki EkadashiAmalaki Ekadashi 2022Amalaki Ekadashi pujarangbhari ekadashiRangbhari Ekadashi 2022Rangbhari Ekadashi ka shubh muhuratRangbhari Ekadashi ki puja
Previous Post

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल स्वेपसन पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट से करेगा डेब्यू

Next Post

देश में सोने से महंगा हुआ दूध, ब्रेड खरीदने के लिए देने पड़ रहे है इतने रुपए

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Surya Dev
धर्म

घर में रखें सूर्य देव की ये मूर्ति, हर कार्य में मिलेगी सफलता

24/05/2026
Ganga Dussehra
धर्म

गंगा दशहरा के दिन जरूर करें दान, बाधाओं से मिलती है मुक्ति

24/05/2026
Feng shui
धर्म

घर लेकर आए फेंगशुई से जुड़ी चीजें, सफलता चूमेगी कदम

22/05/2026
Next Post
Milk

देश में सोने से महंगा हुआ दूध, ब्रेड खरीदने के लिए देने पड़ रहे है इतने रुपए

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud

OTP नंबर पूछकर महिला के खाते से उड़ाए हजारों रुपए, मुकदमा दर्ज

05/03/2021
Vinesh Phogat

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
surrendered

‘योगीजी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई’, गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा बदमाश

15/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version