• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा विश्वनाथ के गौने की तैयारियां शुरू, महंत आवास पर रंगभरी एकादशी उत्सव

Writer D by Writer D
09/03/2022
in उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
Baba Vishwanath

Baba Vishwanath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के गौने (gauna) की तैयारियां शुरू हो गई है। महादेव रंगभरी (अमला) एकादशी पर माता पार्वती संग प्रथमेश को अपने साथ ले जायेंगे। बाबा के चल प्रतिमा की पालकी यात्रा के निमित्त होने वाले लोकाचार से पूर्व की तैयारियां बुधवार से टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास में शुरू हो गईं।

इस बार रंगभरी एकादशी का उत्सव 14 मार्च को मनाया जाएगा। महंत आवास पर एक तरफ जहां बाबा की पारंपरिक पालकी की साफ सफाई शुरू गई है। वहीं, राजा दरवाजा में शिव पार्वती के राजसी परिधानों को तैयार किया जा रहा है। राजादरवाजा में महादेव के राजसी वस्त्र नंदलाल मास्टर तैयार कर रहे हैं। यह दायित्व निभाने वाले टेलर मास्टर किशन लाल अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं।

रंगभरी एकादशी के अवसर पर होने वाले चार दिवसीय लोकाचार का शुरुआत 11 मार्च से शुरू हो जाएगी। महाशिवरात्रि पर बाबा की चल प्रतिमा का शिव-पार्वती विवाह विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर लोकपरंपरानुसार किया गया था।

महंत डॉ कुलपति तिवारी ने बताया कि गौरा के गौना के लिए 11 से 14 मार्च तक महंत आवास गौरा के मायके में परिवर्तित हो जाएगा। 11 को महंत आवास पर माता गौरा की प्रतिमा के पूजन के बाद गौना की हल्दी होगी। गौनहारिनों की टोली मंगल गीत गाएगी। गौना के अवसर पर बाबा विश्वनाथ की प्रतिमा को अहमदाबाद के गांधी-आश्रम से भेजी गई खादी से बनी राजसी पोशाक धारण कराया जायेगा। गौरा के लिये बरसाने से एक भक्त ने घाघरा भेजा है।

रंगभरी एकादशी पर टेढ़ीनीम महंत-आवास पर ‘शिवांजलि’ के लोक एवं सुगम संगीत की पारिवारिक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। इसमें शामिल होने वाले कलाकारों के नाम पर अंतिम निर्णय दस मार्च को लगेगा।

Tags: baba vishwanathup newsvaranasi news
Previous Post

मोदी जी! अब इस देश में चुनाव भी नहीं कराएंगे? : केजरीवाल

Next Post

राधारानी के दर्शन कर गदगद हुए ऊर्जामंत्री पर पुजारी ने डाला गुलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Kitchen
धर्म

आपकी किस्मत को चमका सकती हैं रसोई में रखी ये चीजें, जानें इनकी सही दिशा

26/08/2026
Kalyan Mandapam
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी 29 अगस्त को करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

25/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मिशन रोजगार के तहत 3572 युवाओं को नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थियों ने सराहा योगी सरकार का पारदर्शी मॉडल

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: प्रदेश में 2,606 करोड़ का औद्योगिक निवेश, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले : हरिद्वार तक बढ़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 08 मेगा परियोजनाओं को 2902 करोड़ के निवेश की मंजूरी

25/08/2026
Next Post

राधारानी के दर्शन कर गदगद हुए ऊर्जामंत्री पर पुजारी ने डाला गुलाल

यह भी पढ़ें

accident

इस फिल्म की टीम हुई सड़क हादसे का शिकार, दो एक्टर्स की मौके पर मौत

19/06/2022
sonu's fan pappu

बॉलीवुड : सोनू ने की मदद तो फैन ने छाती पर बनवाया सोनू का टैटू

01/09/2021

2025 तक दिल्ली में 150 अरब डॉलर के स्टार्ट-अप का लक्ष्य : अरविंद केजरीवाल

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version