• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन दो जीवों की तरह ही मनु्ष्य में छिपी होती है ये खतरनाक प्रवृत्ति

Desk by Desk
14/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार जीव और मनुष्य के मन दोनों में जहर होता है इस पर आधारित है।

‘सांप के दांत में, बिच्छू के डंक में और मनुष्य के मन में जहर होता है।’ आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का मतलब है कि हर किसी में जहर होता है। फिर चाहे वो कोई जीव हो या फिर मनुष्य। यहां पर आचार्य चाणक्य ने जीव और मनुष्य दोनों की प्रवृत्ति के बारे में बताया है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि चाहे सांप के दांत हो, बिच्छू का डंक हो या फिर मनुष्य का मन, इन तीनों में एक चीज समान है। ये कॉमन चीज जहर है।

सांप को कितना भी आप पाल लें (पालने से मतलब सपेरे से है) उसे दूध पिला लें या फिर उसकी पूजा कर लें। उसके दांतों में मौजूद जहर के असर से किसी का भी बचना मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि डसना उसकी प्रवृत्ति है। अपनी इसी प्रवृत्ति से विवश होकर वो किसी के भी शरीर में जहर को प्रवेश करा सकता है। ठीक इसी तरह बिच्छू है। वैसे तो कोई बिच्छू को पालना पसंद नहीं करता लेकिन ये भी अपनी प्रवृत्ति से विवश है। उसके डंक में भी जहर भरा होता है। वो जब भी किसी पर वार करता है तो अपने इन्हीं डंकों से उस पर हमला बोलता है।

वहीं मनुष्य की बात की जाए तो इन सब में सबसे जहरीला मनुष्य ही होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपने दिमाग का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करता है। साथ ही उसके मन में क्या चल रहा है इसका अंदाजा वो किसी को भी लगने नहीं देता। मौका देखकर वो किसी दूसरे पर ऐसा हमला करता है कि वो चारो खाने चित हो जाता है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि सांप के दांत में, बिच्छू के डंक में और मनुष्य के मन में जहर होता है।

Tags: chanakyachanakya nitichanakya niti in hindichanakya niti life lessonschanakya niti quoteschanakya quoteschanakya storiesJeevan Mantrashort note on chanakyaचाणक्य नीतिचाणक्य ने अनमोल विचार
Previous Post

रघुवंश बाबू का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, आज वैशाली में होगा अंतिम संस्कार

Next Post

राजनीतिक विस्तार और सत्ता पर एकाधिकार को विकास मानती है बीजेपी : अखिलेश

Desk

Desk

Related Posts

Chaitra Purnima
धर्म

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

‘SHE for STEM’ कार्यक्रम से सशक्त होंगी बेटियाँ, विज्ञान-तकनीक से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री

31/03/2026
Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Next Post
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

राजनीतिक विस्तार और सत्ता पर एकाधिकार को विकास मानती है बीजेपी : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Share Market

खुलते ही शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स में 379 अंकों की गिरावट

02/06/2021
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ 2025 के लिए प्रयागराज क्षेत्र में 350 शटल सेवा संचालित करेगा परिवहन निगम

14/12/2024
1 March

नए महीने से बदल जाएंगे ये नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

27/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version