• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव में जमकर बही शराब, बिक्री का बनाया नया कीर्तिमान

Writer D by Writer D
24/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बांदा
0
Liquor

Liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जिले में मतदान प्रतिशत भले ही पिछले विधानसभा का रिकार्ड न तोड़ पाया हो पर शराब (Liquor) नें धमाल मचाकर बिक्री का कीर्तिमान बनाया। ‘ठर्रा’ हो या ’रम’ खूब पी गई। जैसा प्रचारक का व्यक्तित्व वैसी शराब परोसी गई । प्रचार के माहौल में पियक्कड़ों की चांदी रही । चुनावी माहौल के पहले पखवारे में ही करीब 27.46 करोड़ मिलीलीटर शराब पी डाली गई। इसकी कीमत सवा सात करोड़ रुपये से ज्यादा है। गैर चुनाव के दिनों से शराब खपत का यह आंकड़ा दोगुना है। सबसे ज्यादा बयार बीयर की बही। पूर्व के 10 दिन में 51.79 लाख रुपये की 7.39 करोड़ मिलीलीटर बीयर गटक ली गई।

शराब खपत के आबकारी विभाग के ताजा आंकड़े साफ दर्शा रहे हैं कि चुनावी माहौल में पूरी दम से दारू चली है।

चुनाव से पहले एक हजार लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

जिले में चुनाव बाद शराब की बिक्री के जो आंकड़े सुनने में आए हैं, वह हैरत वाला है। पिछले वर्ष फरवरी के पहले पखवारे से यह दोगुना ज्यादा है। आबकारी विभाग का राजस्व भी छलांग लगाकर बढ़ गया है।

शराब और चुनाव के बीच वैसे भी चोली-दामन जैसा साथ है। हर चुनाव में यह खूब परवान चढ़ती है। यह परंपरा मौजूदा विधान सभा चुनाव में भी बरकरार रही । चुनाव प्रचारकों से लेकर मतदाता तक प्रत्याशियों आदि से गुपचुप मिल रही मुफ्त शराब के जाम छलकाये । विभिन्न श्रेणियों की शराब खपत के आबकारी विभाग के ताजा आंकड़े साफ दर्शा रहे हैं कि चुनावी माहौल में पूरी दम से दारू चली है।

चुनाव में बांटी जानी थी एसटीएफ द्वारा पकड़ी गई 60 लाख की शराब

मतदान के पूर्व तक शराब की बिक्री के जो आंकड़े आए हैं, वह हैरान कर देने वाले हैं। पिछले वर्ष से यह ढाई गुना ज्यादा है। आबकारी विभाग का राजस्व भी जंबो उछाल लगाकर बढ़ गया । चालीस करोड़ का बिक्री आंकड़ा पार कर गया हैं।

Tags: banda newsElection 2022up electionup election 2022up news
Previous Post

यूक्रेन में फंसा प्रत्येक उत्तराखंड वासी सही सलामत आएगा : सीएम धामी

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध से मार्केट में आई गिरावट, क्रिप्टोकरेंसी भी हुई धड़ाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जन्मभूमि के ऋण से मुक्त होना ही सच्ची देशभक्ति: सीएम योगी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Next Post
रूस-यूक्रेन

रूस-यूक्रेन युद्ध से मार्केट में आई गिरावट, क्रिप्टोकरेंसी भी हुई धड़ाम

यह भी पढ़ें

सैमसंग की निर्माण इकाई को हर सम्भव मदद देंगे : CM योगी

20/06/2021

पुलिस हमारी ब्रांड एम्बेस्डर, प्रदेश की छवि बनाने में महत्वपूर्ण हैं पुलिसकर्मी : सीएम धामी

13/05/2022
lpg cylinder

पहली अगस्त को रसोई गैस के नए दाम जारी, जानिए आपके शहर में सस्ता हुआ या महंगा

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version