• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूस-यूक्रेन युद्ध से मार्केट में आई गिरावट, क्रिप्टोकरेंसी भी हुई धड़ाम

Jai Prakash by Jai Prakash
24/02/2022
in Business
0
रूस-यूक्रेन

रूस-यूक्रेन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई| रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) से शेयर बाजार (Market) धराशाई हो गया। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2700 पॉइंट (4.72%) गिरकर 54,529 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 815 पॉइंट (4.78%) टूटा है। ये 16,247 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की ये अब तक की चौथी बड़ी गिरावट है, वहीं 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट से निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपए डूब गए।

यूक्रेन में फंसा प्रत्येक उत्तराखंड वासी सही सलामत आएगा : सीएम धामी

आज के कारोबार में बैंकिंग शेयर्स की जबरदस्त पिटाई हुई है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 8.26% टूटा है। पंजाब नेशनल बैंक 15% और इंडसइंड बैंक 8% नीचे बंद हुए। रियल्टी इंडेक्स और ऑटो इंडेक्स भी करीब 7% टूटे है। दूसरी ओर सोने में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। ये 52 हजार के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था।

दरअसल, रूस ने यूक्रेन (Russia-Ukraine war) पर हमले की घोषणा की है। इस वजह से दुनिया के सभी शेयर बाजारों (Market) में गिरावट में हैं। बुधवार को यूक्रेन ने इमरजेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद अमेरिकी बाजार (Market) भारी नुकसान में रहे थे। बुधवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.38%, S&P 500 1.4% और नैस्डैक कम्पोजिट 2.57% की गिरावट में रहा था।

यूक्रेन-रूस के हमले से शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 2084 अंक तक लुढ़का

एशियन मार्केट की बात करें तो जापान का निक्केई 1.81%, हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग सेंग 3|21%, ताइवान का इंडेक्स 2.55% टूटा है। चीन के इंडेक्स शंघाई कंपोजिट में 1.70% और इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में 1.48% की गिरावट रही। यूरोपियन मार्केट भी जमकर टूटे है। CAC और DAX में 4% से ज्यादा की गिरावट रही।

आज क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrencies) मार्केट (Market) में बढ़त भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बिटकॉइन दोपहर 3 बजे तक 7.23% (24 घंटे में) की गिरावट के साथ 28.46 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसकी कीमत में 2.21 लाख रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं इथीरियम में बीते 24 घंटे में 10.79% की गिरावट देखी गई है। यह 23,193 रुपए गिरकर 1.91 लाख रुपए पर आ गई है। इसके अलावा कारडानो, सोलाना और पोल्काडॉट सहित ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrencies) में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

रूस के यूक्रेन (Russia-Ukraine war) के खिलाफ जंग का ऐलान के बाद कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए हैं। ये इसका 8 साल का हाई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में इसके दाम 120 डॉलर तक जा सकते हैं। इससे पेट्रोल-डीजल 20 रुपए तक महंगे हो सकते हैं।

आज सोने की कीमत में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर आज 11 सोना 1,182 रुपए की बढ़त के साथ 51,561 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 1,583 रुपए के उछाल के साथ 66,168 पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना 1,943 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। आज डॉलर के मुकाबले रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। रुपया 55 पैसे गिरकर 75.16 रुपर प्रति डॉलर पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे मजबूत हुआ था।

Tags: "Commodity futures market"russia india china trilateral meetcryptocurrenciesindia russiamarketRussiaRussia-Ukrainerussia-ukraine warUkraineWarwar news
Previous Post

चुनाव में जमकर बही शराब, बिक्री का बनाया नया कीर्तिमान

Next Post

चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी में सरकार : राजीव शुक्ला

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Next Post
rajeev shukla

चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी में सरकार : राजीव शुक्ला

यह भी पढ़ें

Allahabad University

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में टीचर भर्ती के लिए कल से शुरू होगा इंटरव्यू

02/03/2022
बुलंदशहर में ऑनलाइन निकाह Online marriage in Bulandshahr

सात समुंदर पार बैठा दूल्हा बुलंदशहर में किया ऑनलाइन निकाह

26/11/2020
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, इस मामले में मिली 10 साल की सजा

27/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version