• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सैनिक के सीने में धंसा जिंदा ग्रेनेड, डॉक्टरों ने ऐसे की रिस्की सर्जरी

Writer D by Writer D
18/01/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Grenade

Live grenade stuck in soldier's chest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। यूक्रेन के मिलिट्री डॉक्टरों ने कमाल का काम किया है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के एक सैनिक की ओर वीओजी ग्रैनेड (VOG Grenade) फायर किया। ये ग्रैनेड सीधे जाकर सैनिक के सीने में धंस गया। पर फटा नहीं। हालांकि ग्रैनेड जिंदा था। मतलब अगर जरा सी लापरवाही होती तो ये फट जाता। इस वजह से इसे निकालने के लिए यूक्रेन के मिलिट्री डॉक्टरों को अलग तरकीब लगानी पड़ी।

यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियार ने अपने फेसबुक पर इस घटना की तस्वीरें और कहानी पोस्ट की। जिसमें सैनिक का एक्स-रे दिख रहा है। एक्स-रे में सीने के अंदर 40 मिलिमीटर (1.6 इंच) का वीओजी ग्रैनेड फंसा दिख रहा है। असल में वीओजी ग्रैनेड को लॉन्चर से दागा जाता है। यह हाथ से फेंकने वाले ग्रैनेड से अलग होता है। यह जब टारगेट से टकराता है, तब प्रेशर क्रिएट होने की वजह फटता है। इसका इस्तेमाल दुनियाभर में अलग-अलग युद्धों में होता आया है।

हैरानी इस बात की थी कि यह ग्रैनेड (Grenade) सैनिक की पसलियों से टकराने के बाद भी नहीं फटा। समस्या ये थी कि अगर सर्जरी के दौरान छोटी सी भी लापरवाही हुई तो ग्रैनेड फट जाता। सैनिक के साथ-साथ डॉक्टर्स की टीम भी घायल होती या लोग मारे जाते। फिर इस सर्जरी का जिम्मा सौंपा गया यूक्रेन के सबसे बड़े मिलिट्री सर्जन आंद्री वर्बा को। उन्होंने सर्जरी के दौरान मिलिट्री के दो कॉम्बैट इंजीनियर्स को ऑपरेशन थियेटर में रखा। ताकि वो ग्रैनेड फटने से रोकने में डॉक्टर की मदद करें और मेडिकल स्टाफ को बचा सके।

JEE Main एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ऐसा पहली बार हुआ था कि ऑपरेशन थियेटर में किसी सर्जरी के दौरान डॉक्टर के साथ मिलिट्री के कॉम्बैट इंजीनियर्स मौजूद थे। खैर ऑपरेशन सफल रहा। डॉक्टर आंद्री वर्बा सर्जरी के बाद ग्रैनेड को अपने हाथ में लेकर देखा भी। वीओजी ग्रैनेड को लॉन्चर की मदद से करीब आधा किलोमीटर दूर बैठे टारगेट तक दागा जा सकता है। सर्जरी के दौरान डॉ. आंद्री ने इलेक्ट्रोकॉगुलेशन (Electrocoagulation) की प्रक्रिया नहीं की। इसमें शरीर में नियंत्रित तरीके से कम मात्रा में करंट दौड़ाकर खून की नसों के किनारों को हल्का सा जलाया जाता है। ताकि घाव या चोट को भरा जा सके। लेकिन इस सर्जरी में यह काम नहीं किया गया क्योंकि इलेक्ट्रिक करंट से ग्रैनेड (Grenade) फट सकता था।

Tags: # world newsinternational Newsrussia-ukraine war
Previous Post

JEE Main एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

PM मोदी ने सांसद खेल महाकुंभ का किया शुभारंभ, स्टेडियम में सीएम योगी भी रहे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
PM Modi

PM मोदी ने सांसद खेल महाकुंभ का किया शुभारंभ, स्टेडियम में सीएम योगी भी रहे मौजूद

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Drowned

होली के दिन गंगा में नहाते तीन युवक बहे, एक शव बरामद

27/03/2024
arrested

भाजपा नेता बताने वाले व्यापारी ने पड़ोसी पर किए फायर, गिरफ्तार कर भेजा जेल

27/12/2021
Aishwarya Rai

फिर एक साथ नजर आए ऐश्वर्या राय और सलमान खान, ये था खास मौका

24/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version