• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में पहली बार लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव, ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने के. सुरेश को उतारा

Writer D by Writer D
25/06/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Lok Sabha Speaker

Lok Sabha Speaker

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के इतिहास में पहली बार लोकसभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) के चुनाव के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। स्पीकर पद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आम सहमति नहीं बनी। सत्ता पक्ष ने ओम बिरला को स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया है तो वहीं विपक्ष ने के सुरेश को इस पोस्ट के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। इस तरह बुधवार यानी 26 जून को 72 साल से चली आ रही परपंररा टूट जाएगी क्योंकि आजादी के बाद से सर्वसम्मति से स्पीकर (Lok Sabha Speaker) का चुनाव होता रहा है, लेकिन इस बार सत्ता पक्ष और विपक्ष में सहमति नहीं बन पाई। पहले ऐसी खबरें थीं कि स्पीकर पद के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष में सहमति बन गई है। विपक्ष ने ओम बिरला के नाम पर हामी भर दी है।

विपक्ष की तरफ से कहा गया कि वह स्पीकर पद (Lok Sabha Speaker) के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगा लेकिन डिप्टी स्पीकर का पद उसे चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल रात जब विपक्ष के नेताओं को फोन किया था तो तमाम नेताओं ने कहा था कि स्पीकर के पद पर एनडीए के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे पर डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजीजू ने लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों पर आम सहमति बनाने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और ममता बेनर्जी से बात की है। साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओ से भी बात की थी। वहीं, डिप्टी स्पीकर को लेकर उन्होंने कहा था कि वो फोन पर इसकी जानकारी देंगे लेकिन राजनाथ सिंह की तरफ से कोई फोन नहीं गया। इसके बाद विपक्ष ने के सुरेश को स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया।

ओम बिरला होंगे NDA के स्पीकर पद के उम्मीदवार, विपक्ष का बन सकता है डिप्टी स्पीकर

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आज अखबार में लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि विपक्ष को सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग करना चाहिए। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को फोन किया और उनसे स्पीकर को समर्थन देने को कहा। पूरा विपक्ष कहता है कि हम स्पीकर का समर्थन करेंगे, लेकिन परंपरा यह है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि वे मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से वापस बात करेंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है। पीएम मोदी विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं लेकिन हमारे नेता का अपमान हो रहा है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि ‘राजनाथ सिंह Rajnath Singh) ने मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge)  से बात की। हमने राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को कहा है कि हम स्पीकर पद पर उनके उम्मीदवार का समर्थन करेंगे, लेकिन डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिलना चाहिए।

विपक्ष को मिलना चाहिए डिप्टी स्पीकर का पद: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव (SP President and MP Akhilesh Yadav) ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव को लेकर कहा कि ‘सब कुछ जल्द ही साफ हो जाएगा। विपक्ष की मांग है कि डिप्टी स्पीकर पद उन्हें मिलना चाहिए और हमारी पार्टी का भी यही स्टैंड है।

Tags: delhi newsLok Sabha SpeakerLok Sabha Speaker electionNational news
Previous Post

राममंदिर में पानी का रिसाव होने पर बोले अजय राय- भाजपा ने यहां भी किया घोटाला

Next Post

Rajasthan Pre DElEd प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

इस साल आंगनवाड़ी में 5 हजार कार्यकत्रियों व 60 हजार सहायिकाओं की भर्ती का लक्ष्य: सीएम योगी

30/03/2026
CM Bhajan Lal Sharma
राजनीति

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मान, दी यूनिफॉर्म राशि

30/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

जनसेवा मेरा संकल्प, जनता की मुस्कान ही मेरी असली पूँजी: केशव प्रसाद मौर्य

30/03/2026
CM Dhami
Main Slider

साहित्यकार समाज के मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं: सीएम धामी

30/03/2026
betting app
Main Slider

नेपाल में सट्टेबाजी पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट बंद करने का आदेश

30/03/2026
Next Post
BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

Rajasthan Pre DElEd प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

Tata Steel official Vinay Tyagi murdered

टाटा स्टील के अधिकारी की चाकू से गोदकर हत्या, घर से कुछ दूर मिली लाश

04/05/2024
गुल पनाग Gul Panag

बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग गाजीपुर बॉर्डर पहुंची, किसान आंदोलन का किया समर्थन

21/02/2021
Kshitij Prasad Karan Johar

क्षितिज प्रसाद का दावा- करण जौहर को फंसाने का दबाव डाला गया

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version