• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

62 करोड़ रामभक्तों को विहिप पहुंचाएगा भगवान राम का प्रसाद

Writer D by Writer D
02/11/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ram

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। 22 जनवरी को भगवान राम (Lord Ram) के मंदिर के उद्घाटन के पहले उनका प्रसाद उन 62 करोड़ रामभक्तों तक पहुंचाने की तैयारी है जिन्होंने राम मंदिर के लिए किसी न किसी प्रकार से अपना सहयोग दिया था। इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के 45 सांगठनिक प्रान्तों के विशेष पदाधिकारी चार नवंबर तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। पांच नवंबर को वे अयोध्या से भगवान राम (Lord Ram) के प्रसाद के रूप में एक अक्षत कलश लेकर अपने प्रान्तों को रवाना होंगे। इस अक्षत प्रसाद को प्रांत से विभाग, विभाग से प्रखंड और अंततः राम भक्तों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके माध्यम से देश के पांच लाख गांवों तक पहुं चकर सबको राम मंदिर के उद्घाटन के दिन पूजा-पाठ के जरिए उद्घाटन कार्यक्रम से जोड़ना है।

अक्षत कलश कार्यक्रम में शामिल विहिप कार्यकर्ताओं के पास उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भी होंगे। इसे क्षेत्र के गणमान्य लोगों को देकर उद्घाटन कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। चूंकि, उद्घाटन के दिन अयोध्या में भारी संख्या में लोगों के पहुँचने का अनुमान है, राम मंदिर ट्रस्ट और विहिप ने लोगों से अपील की है कि वे अयोध्या पहुंचने की बजाय अपने स्थानीय मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में ही सहभागिता करें।

62 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य- विहिप

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अमर उजाला को बताया कि राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण के समय लोगों से अंशदान लेने के लिए 44 दिन का एक कार्यक्रम चलाया गया था। विहिप इस कार्यक्रम में देश के 13 लाख गाँवों के 62 करोड़ लोगों तक पहुंचने में सफल रहा था। इसके अलावा राम मंदिर के लिए चले आन्दोलन से लेकर इतिहास के अलग-अलग कालखंड में अन्य अनेक लाखों लोगों ने मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका निभाई थी। उनका प्रयास है कि राम मंदिर उदघाटन में इन सबकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

सोने के सिंहासन पर विराजमान होंगे रामलला, इस दिन पहुंचेगा अयोध्या

इसके लिए अक्षत कलशों के माध्यम से लोगों तक प्रसाद पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान विहिप कार्यकर्ता सबको 22 जनवरी को राम मंदिर (Ram Mandir) उद्घाटन के दिन अपने आसपास के मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना के कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील करेंगे। अभी तक एक लाख से अधिक मंदिरों में पूजा-प्रार्थना करने की योजना बनाई गई है, लेकिन विहिप की कोशिश है कि राम मंदिर उद्घाटन के दिन देश का कोई भी मंदिर इस अभियान में सम्मिलित होने से न बचे। इसके लिए सभी मंदिरों के प्रशासकों-पुजारियों से संपर्क किया जा रहा है।

Tags: ayodhya newsram mandir nirmanRamlala pran pratishthaup news
Previous Post

ED के अधिकारी पर एक्शन, ACB ने लिया हिरासत में

Next Post

परिणीति ने अपने चांद राघव के लिए रखा था व्रत, बॉलीवुड हसीनाओं ने ऐसे मनाया करवा चौथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की धरती पर गुंडों, माफिया को पनपने नहीं देंगे : मुख्यमंत्री योगी

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

देश और समाज के लिए जीता है भाजपा कार्यकर्ता: सीएम योगी

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में मददगार होगी कंप्यूटर लैब: सीएम योगी

06/04/2026
Next Post
Karwa Chauth

परिणीति ने अपने चांद राघव के लिए रखा था व्रत, बॉलीवुड हसीनाओं ने ऐसे मनाया करवा चौथ

यह भी पढ़ें

Dharmendra-Hema Malini

मेरा खालीपन…धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का इमोशनल नोट, शेयर की यादगार तस्वीरें

27/11/2025
Hezbollah's Operation 'Fadi' against Israel

हिज्बुल्लाह का इजराइल पर पलटवार, महज 4 घंटे में दाग दिए 200 रॉकेट; एक शहर और एयरबेस तहस-नहस

22/09/2024
इमरान खान का PM मोदी पर जासूसी का आरोप

इमरान खान का PM मोदी पर जासूसी का आरोप, पाक IT मंत्री बोले- ये वैश्विक मुद्दा

20/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version