• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साढ़े सात लाख दीपों की रोशनी से होगा भगवान श्रीराम का स्वागत

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पांचवा दीपोत्सव साढ़े सात लाख दीप जलाकर मनायेगी जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा पांचवे दीपोत्सव के लिये अयोध्या को खूबसूरत बनाया जा रहा है। इस बार एक से छह नवम्बर तक दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा। राम की पैड़ी भक्तों के लिये आकर्षण का केन्द्र होगी। 7.50 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। वनवास के बाद भगवान श्रीराम की अयोध्या लौटने की खुशी में त्रेता जैसी दीवाली मनाने की परम्परा योगी सरकार ने 2017 से शुरू की थी तबसे हर साल यह उत्सव भव्यता से मनाया जा रहा है। इस बार दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम तीन नवम्बर को होगा।

भगवान श्रीराम की नगरी में एक नवम्बर से छह नवम्बर तक आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियों के लिये जिला प्रशासन ने अधिकारियों के साथ कई बैठकें आयोजित की। इस बार दीपोत्सव में 7.50 लाख दीपक जलाये जाने का प्रस्ताव है। दीपोत्सव की व्यवस्था माटी कला बोर्ड के माध्यम से करायी जा रही है। इस कार्य की जिम्मेदारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को सौंपी गयी है। दीपक जलाने के लिये अवध विश्वविद्यालय के द्वारा अपने विश्वविद्यालय के तथा इंटर कालेज के 12 हजार वालंटियर को लगाया गया है।

दुर्घटनावश मृत्यु/दिव्यांगता की दशा में 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि 6 श्रेणियों में होगी देय

अयोध्या के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीपक जलाये जायेंगे। दीपोत्सव में मुख्य रूप से पर्यटन, संस्कृति, डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, विकास, उड्डयन, नगर निगम, विकास प्राधिकरण आदि विभागों के लगभग 27 प्रकार के डायट लिये गये हैं और कहा गया है कि सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ दीपोत्सव की तैयारी करें। सूचना विभाग द्वारा दीपोत्सव के सम्पूर्ण कार्यक्रम का दूरदर्शन एवं अन्य प्रचार साधनों द्वारा सजीव प्रसारण किया जायेगा।

इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम छह दिवसीय होगा जो मुख्य कार्यक्रम तीन सितम्बर को रामकथा पार्क एवं राम की पैड़ी पर आयोजित होंगे। दो व तीन नवम्बर को तीन विदेशी रामलीला दल लंका, नेपाल एवं त्रिनीडाड एंड टुबैगो द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर अपनी आकर्षक प्रस्तुति करेंगे। भजन संध्या स्थल पर रामलीला का मंचन कराने के निर्देश सांस्कृतिक विभाग को दिये गये हैं।

Tags: ayodhya newsdeepotsavgoogle newsHindi Samacharup news
Previous Post

24 घंटे में हुआ पेट्रोल पंप लूट का खुलासा, लूटे गये 19 लाख के साथ सात लुटेरे गिरफ्तार

Next Post

चहेते एक्टर पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा फैंस का हुजूम

Writer D

Writer D

Related Posts

blackhead
Main Slider

व्हाइटहेड्स ने छीन ली खूबसूरती, तो ऐसे पाएं छुटकारा

01/06/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Next Post

चहेते एक्टर पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ा फैंस का हुजूम

यह भी पढ़ें

साक्षी महाराज Sakshi Maharaj

भाजपा सरकार बहुत बढ़िया काम कर रही है : साक्षी महाराज

27/10/2020
AK Sharma

छठ पर्व आस्था, स्वच्छता और अनुशासन का प्रतीक: एके शर्मा

25/10/2025

मार्च 2022 तक बुंदेलखंड में हर घर नल योजना होगी लागूः योगी

06/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version