• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पर लगा लाउडस्पीकर बंद, भजनों की आवाज भी हुई धीमी

Writer D by Writer D
20/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
shahi masjid idgah
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। देश में कुछ समय से धर्मस्थलों पर लगे लाउडस्पीकर (Loudspeaker) को लेकर विवाद चल रहा है। इन विवादों के बीच मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi temple) से एक अच्छी पहल हुई है।

यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर (Shri Krishna Janmabhoomi temple) की चोटी पर लगी तोरही (loudspeaker) की आवाज अब नहीं सुनाई देगी। बुधवार से लाउडस्पीकर को बंद कर दिया गया है। इससे पूर्व मंदिर में मंगला आरती के वक्त लाउडस्पीकर बजता था।

साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर बजने वाले भजनों की आवाज भी धीमी की गई ताकि आवाज परिसर के बाहर न जाए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ऐसा किया गया है। संस्थान के पदाधिकारियों के विचार विमर्श के बाद बुधवार को मंदिर की चोटी पर लगा लाउडस्पीकर नहीं बजाया गया।

धार्मिक परिसर से बाहर न जाए लाउडस्पीकर की आवाज : सीएम योगी

बता दें कि लाउडस्पीकर पर विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर अहम गाइडलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों को अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। माइक और साउंड सिस्टम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। लेकिन यह सुनिश्चित किया जाए कि साउंड सिस्टम की आवाज उस धार्मिक परिसर से बाहर न जाए।

आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व हैं। रमजान का महीना चल रहा है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। इससे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को संवेदनशील रहना होगा। त्योहार और सतर्कता के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां चार मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।

Tags: live hindi newsloudspeakersmathura newsNational newsnews hindi todaynews in hindiShri Krishna Janmabhoomi templeTodays Newsup news
Previous Post

इस दिन होगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें सूतक का समय

Next Post

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, ट्वीट कर भगवंत मान को दी चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Next Post

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, ट्वीट कर भगवंत मान को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें

Salman Khan

25 साल बाद सलमान करेंगे करण जौहर की फिल्म, इस अवतार में दिखेंगे ‘दबंग’ खान

30/04/2023
Kinnars create ruckus at railway station

ट्रेन में चेकिंग के दौरान किन्नरों का हंगामा, आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमला

01/09/2025
Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा: आज पेश हो सकते है आशीष मिश्रा, छावनी में बदली पुलिस लाइन

09/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version