• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LSG के स्पिनर दिग्वेश राठी सस्पेंड, अब नहीं खेल पाएंगे इतने IPL मैच

Writer D by Writer D
20/05/2025
in खेल
0
Digvesh Rathi

Digvesh Rathi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खबर अच्छी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके एक अहम खिलाड़ी दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) सस्पेंड हो गए हैं। स्पिनर राठी को अभिषेक शर्मा से लड़ाई करने के चलते सस्पेंशन का सामना करना पड़ा है। दोनों के बीच ये लड़ाई 19 मई को लखनऊ में हुए LSG और SRH के मुकाबले के दौरान हुई थी। हालांकि, उसके बाद अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद दिग्वेश राठी से अपने सुलह की बात कह दी थी। मगर मैदान पर जो कुछ भी हुआ वो मैच रेफरी की नजर में और आईपीएल नियमों के तहत सही नहीं रहने की वजह से दिग्वेश राठी को कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) पर लगा बैन

IPL की ओर से बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया कि ये तीसरी बार है जब दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) को इस सीजन में लेवल 1 का दोषी पाया गया है। तीसरी बार दोषी पाए जाने के चलते उनके अब 5 डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं, जिसके चलते उन पर बैन लगा है। IPL 2025 में LSG के दिग्वेश राठी को पहली बार 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स से मामले में लेवल 1 का दोषी पाया गया था। उसके बाद 4 अप्रैल 2025 को दूसरी बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी वो लेवल 1 के तहत दोषी पाए गए थे।

इस सीजन में 5 डिमेरिट पॉइंट मिलने का मतलब है कि उन पर 1 मैच का बैन लगा है। मतलब ये कि वो अब 22 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में LSG की ओर से नहीं खेल पाएंगे।

WATCH: Tempers flare as Digvesh Rathi-Abhishek Sharma clash during LSG vs  SRH; Umpires and players separate duo

कब हुई थी लड़ाई?

मैच के दौरान दिग्वेश (Digvesh Rathi) की लड़ाई अभिषेक शर्मा से उस वक्त हुई, जब उन्होंने उनका विकेट लिया। विकेट लेने के बाद राठी ने अपने चिरपरचित अंदाज में नोटबुक सेलिब्रेशन किया। और अभिषेक शर्मा को मैदान से बाहर जाने का इशारा भी किया। उसी पर अभिषेक शर्मा भड़क गए और दोनों भिड़ गए। दोनों को करीब आता देखकर अंपायर ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया।

अभिषेक शर्मा को मिली ये सजा

लड़ाई को लेकर दिग्वेश राठी पर जहां बैन लगा वहीं अभिषेक शर्मा की पहली गलती को देखते हुए उनके मैच फीस में सिर्फ 25 फीसद की कटौती की गई।

Tags: Digvesh RathiIPLLucknow Super Giants
Previous Post

मुंबई में फिर कोरोना का कहर! अबतक 53 मरीज पॉजिटिव, दो की मौत

Next Post

नहीं रहे परमाणु वैज्ञानिक एमआर श्रीनिवासन, 95 वर्ष में ली अंतिम सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
MR Srinivasan

नहीं रहे परमाणु वैज्ञानिक एमआर श्रीनिवासन, 95 वर्ष में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें

लखनऊ : सिरियल किलर गैंग के पांच सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

02/08/2020

पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास किया है: अनुराग ठाकुर

01/05/2024
Paytm

Paytm पर RBI का बड़ा एक्शन, नए कस्टमर जोड़ने पर लगा प्रतिबंध

31/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version