• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई में फिर कोरोना का कहर! अबतक 53 मरीज पॉजिटिव, दो की मौत

Writer D by Writer D
20/05/2025
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Corona

Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना (Corona) वायरस के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में अबतक 53 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज पाए गए हैं। वहीं, कोविड संक्रमित दो मरीजों की मौत की भी खबर है। हालांकि, दोनों ही मरीजों की स्थिति पहले से गंभीर थी। एक मरीज को मुंह का कैंसर था, जबकि दूसरे को नेफ्रोटिक सिंड्रोम था। ये मरीज मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती थे।

मुंबई महानगरपालिका के अस्पतालों में मरीजों के लिए विशेष बिस्तर और विशेष कमरों की व्यवस्था की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग COVID-19 के प्रसार पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक कोविड मरीजों की संख्या बहुत कम पाई गई है। हालांकि, मई से अब तक मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। नगर निगम प्रशासन नागरिकों से न घबराने की अपील कर रहा है।

अस्पतालों में कोराना (Corona) मरीजों के लिए क्या हैं इंतजाम?

अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई महानगर क्षेत्र में अस्पतालों में उपचार और मार्गदर्शन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। सेवन हिल्स अस्पताल में 20 बिस्तर (एमआईसीयू), 20 बिस्तर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए और 60 सामान्य बिस्तर हैं। इसके अलावा, कस्तूरबा अस्पताल में 2 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) बेड और 10 बेड का वार्ड हैं। यदि आवश्यक हुआ तो यह क्षमता तुरंत बढ़ा दी जाएगी।

कोविड-19 के लक्षण

COVID-19 के सामान्य लक्षणों में मुख्य रूप से बुखार, खांसी (सूखी या कफ के साथ), गले में खराश या दर्द, थकान महसूस होना, शरीर में दर्द और सिरदर्द शामिल हैं। इसके साथ ही, कभी-कभी सर्दी, नाक बहना, स्वाद या गंध का एहसास न होना, जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। ये लक्षण प्रायः सामान्य सर्दी-जुकाम के समान हो सकते हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति में भिन्न-भिन्न हो सकते हैं।

Corona Return: इन देशों में कोविड से हाहाकार, संक्रमण से दो मरीजों की मौत

गंभीर मामलों में, सांस लेने में कठिनाई एक बड़ा खतरे का संकेत है। यदि आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण महसूस हो तो आपको तुरंत किसी नगरपालिका क्लिनिक, अस्पताल या पारिवारिक चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

Tags: Corona Casescorona in indiacorona return
Previous Post

गोंडा का कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर, गोलीबारी में बाल-बाल बचे एसएचओ

Next Post

LSG के स्पिनर दिग्वेश राठी सस्पेंड, अब नहीं खेल पाएंगे इतने IPL मैच

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Digvesh Rathi

LSG के स्पिनर दिग्वेश राठी सस्पेंड, अब नहीं खेल पाएंगे इतने IPL मैच

यह भी पढ़ें

smriti irani

हर महिला के सपने हो रहे हैं पूरे : स्मृति ईरानी

06/06/2022
Tractor-Bus Collision

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार किसानों को रौंदा, एक की मौत

05/01/2021
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव : नीतीश कुमार, बोले- बिहार में विकास का काम एनडीए ही करेगा

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version