• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘भारत जोड़ो यात्रा’ से विपक्ष ने किया किनारा, सपा बोली- अखिलेश के पास टाइम नहीं

Writer D by Writer D
28/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शुरू होने जा रही है। राहुल गांधी ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए कई राजनीतिक दलों के नेताओं को न्योता दिया है। इसमें प्रमुख रूप से अखिलेश यादव, मायावती, जयंत चौधरी, चंद्रशेखर आजाद, राकेश टिकैत के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि इनमें से कई नेताओं ने यात्रा के शुरू होने से पहले ही इससे किनारा कर लिया है।

इधर, इस यात्रा के यूपी कोऑर्डिनेटर सलमान खुर्शीद का कहना है कि हम तब तक आधिकारिक रूप से नाम नहीं बताएंगे, जब तक संबंधित के पास हमारा आमंत्रण पत्र नहीं पहुंच जाता। क्योंकि अगर हम नाम सार्वजनिक कर दें और संबंधित तक आमंत्रण पत्र ही नहीं पहुंचे तो फिर तरह-तरह की बातें बनती हैं।

‘जयंत के पहले से प्रोग्राम तय, इसलिए यात्रा में नहीं जाएंगे’

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। जयंत के निजी सहायक समरपाल सिंह ने ‘दैनिक भास्कर’ से फोन पर कहा, ‘जयंत चौधरी 27 दिसंबर को बाहर चले गए हैं और 4 जनवरी को लौटेंगे। भारत जोड़ो यात्रा का न्योता मिला है, लेकिन उनका प्रोग्राम पहले से तय है। इसलिए वह इस यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे।’।

राकेश टिकैत बोले- राहुल गांधी बढ़िया काम कर रहे हैं

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा का न्योता मिला है। मैं जाऊंगा या नहीं, इस पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बीच चर्चा की जाएगी। तभी कुछ फाइनल हो पाएगा। हालांकि राहुल गांधी बढ़िया काम कर रहे हैं। भूमि अधिग्रहण में उनका सबसे बड़ा रोल रहा था। आज जिस किसान को जमीन-जायदाद से दो रुपए भी आमदनी हो रही है, वो राहुल की देन है।’

सपा प्रवक्ता बोले- मुझे नहीं लगता अखिलेश यादव जाएंगे

भारत जोड़ो यात्रा का आमंत्रण मिला या नहीं? इस सवाल पर सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, ‘हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। हमारी पार्टी के ही इतने कार्यक्रम पहले से चल रहे हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि अखिलेश यादव इस यात्रा में जाएंगे।’

झोपड़ी में लगी भीषण आग, पाँच लोग जिंदा जले

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- मैं खुद सर्वसमाज जोड़ो यात्रा निकाल रहा

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि बहन मायावती को न्योता मिला या नहीं। इस बारे में वही बता सकती हैं। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है और मैं सर्वसमाज जोड़ो यात्रा निकाल रहा हूं। अयोध्या से यह यात्रा शुरू हो चुकी है। हर मंडल में रोजाना कार्यक्रम हो रहे हैं। कांग्रेस की यात्रा से हमें कोई मतलब नहीं है।’

ये रहेगा कांग्रेस की यात्रा का रूट

करीब 2800 किलोमीटर का सफर करके भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली में आकर 26 दिसंबर को ब्रेक लिया है। ये यात्रा अब 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से शुरू होगी। 3 जनवरी को गाजियाबाद, 4 जनवरी को बागपत और 5 जनवरी को ये यात्रा शामली में होगी। इसके बाद ये कैराना के रास्ते हरियाणा के पानीपत बॉर्डर पर पहुंच जाएगी। यूपी में इसका रूट करीब 130 किलोमीटर रहेगा। इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पश्चिमी यूपी में डेरा डाल दिया है और हर रोज बैठकें कर रहे हैं।

Tags: bharat jodo yatraLucknow Newsup news
Previous Post

झोपड़ी में लगी भीषण आग, पाँच लोग जिंदा जले

Next Post

1.37 करोड़ रुपये लेकर कर्मचारी फरार, कंपनी में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
Next Post
Employees absconded

1.37 करोड़ रुपये लेकर कर्मचारी फरार, कंपनी में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

black fungus in rajasthan

राजस्थान में ब्लैक फंगस पर SMS के ईएनटी चिकित्सकों की सर्जिकल मैराथन जारी

23/05/2021
पीरियड ब्लड स्टेन्स

कपड़ों पर लग गया है खून का दाग, हटाने के ये है आसान टिप्स

09/03/2025

कोरोना काल में सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं किया जाए : योगी

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version