Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ : सिरियल किलर गैंग के पांच सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने सआदतगंज क्षेत्र से रविवार को सिरियल किलर सलीम, सोहराव, रुस्तम गिरोह के पांच सक्रिय सदस्यों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताय कि सआदतगंज थाना प्रभारी महेश पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने स्कार्पियों सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।

जानिए Real me इसी महीने कर सकती है भारत में ईयरबड्स 3 की लॉन्चिंग

गिरफ्तार बदमाशों में राजमण्डल, शकली अहमद, शानू, सुब्बी उर्फ सलाउ्द्दीन और महेंदी अब्बास शामिल है। इनके पास से सट्टे की पर्चियां,सपा मोबाइल फाेन,एक तमंचा, कारतूस और नौ हजार से अधिक की नकदी बरामद की।

उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों को डरा धमकाकर वसूली करते थे और सट्टे का धंधा भी करते थे। इनमें सबसे अधिक 16 मामले राजमंडल के खिलाफ हैं।

सभी बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में अनेक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषण की गई है।

Exit mobile version