Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ : आत्मदाह की कोशिश मामले में पूर्व राज्यपाल का बेटा हिरासत में, महिला को उकसाने का आरोप

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह Woman committed self-immolation

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित विधानसभा के सामने महिला द्वारा आत्मदाह की कोशिश मामले में पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व नेता को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल सुखदेव प्रसाद के बेटे आलोक प्रसाद को हिरासत में लिया है।

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह, ये था मामला

आरोप है कि आलोक प्रसाद ने कल विधानसभा पर आत्मदाह करने आई महिला को उकसाया था। पुलिस ने सुबह ही आलोक प्रसाद को उनके आवास से हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि कल ही एक महिला ने लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाई थी, जिसके उनका शरीर काफी जल गया था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय महिला का आरोप है कि महराजगंज के रहने वाले अखिलेश तिवारी से उसकी शादी हुई थी जिसके बाद तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी कर ली। शादी के बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया।

हैदराबाद में भारी बारिश से 13 लोगों की मौत, कई इलाके जलमग्न

आरोप है कि आसिफ के परिजन लगातार महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने विधानसभा के सामने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। सचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में कराया भर्ती जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version