Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह, ये था मामला

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह Woman committed self-immolation

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में यूपी विधानसभा के सामने मंगलवार दोपहर एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली है। इस घटना को देखते ही हड़कंप मच गया। हालांकि, वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला काफी हद तक जल चुकी थी। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाथरस पीड़िता के माता-पिता की तबीयत बिगड़ी, सीएमओ गांव खुद हुए रवाना

बता दें कि महिला की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी से हुई थी। मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से निकाह किया। इसके बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया।

महिला का आरोप है कि इस दौरान आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह कर लिया है। उसका कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

योग गुरु बाबा रामदेव हाथी पर योगा करते समय गिरे , वीडियो वायरल

बता दें कि यूपी विधानसभा के सामने इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले अमेठी की रहने वाली एक मां-बेटी ने भी इसी तरह से खुद को जला लिया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। पड़ोसी से नाली को लेकर इनका विवाद हुआ था। मामला थाने तक भी पहुंचा था।

तब मीडियाकर्मियों ने महिला की जान बचाने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं रहे थे बाद में उसकी मौत हो गयी थी। तब पुलिस की कार्यशैली पर सभी बहुत गुस्सा आया था।

 

Exit mobile version