Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योग गुरु बाबा रामदेव हाथी पर योगा करते समय गिरे , वीडियो वायरल

योग गुरु बाबा रामदेव Yoga guru Baba Ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव

 

मथुरा। योग गुरु बाबा रामदेव हाथी पर योगा अभ्यास करते हुए फिसल कर गिर गए। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है , जब मथुरा के रमणरेती आश्रम में बाबा संतों को योग अभ्यास सिखा रहे थे।

https://twitter.com/DilliDurAst/status/1316019299060834305

बता दें कि सोमवार को योग गुरु रामदेव ने महावन रमणरेती स्थित कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम में संतों को योग सिखाया था। मंच पर गुरु शरणानंद महाराज ने भी योग किया था।

यूपी और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तिथियों का ऐलान

इस दौरान एक हाथी पर भी बाबा रामदेव ने योग के आसन किए थे। उनका एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। जो करीब 22 सेकेंड का है। जिसमें बाबा हाथी के ऊपर बैठकर योग का आसन कर रहे हैं। अचानक हाथी हिलता है और बाबा का संतुलन बिगड़ जाता है और वे हाथी से नीचे गिर जाते हैं। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

विगत सोमवार को बाबा रामदेव ने आसनों से होने वाले लाभों के बारे में संतों को जानकारी दी थी। उन्होंने अनुलोम-विलोम व अन्य योग बताए थे।

बाबा ने कहा कि योग करने से कठिन से कठिन रोग भी गायब हो जाते हैं। लोगों को प्रात: एवं शाम को योग करना चाहिए। शरणानंद महाराज ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से लोग योग करते आए हैं।

Exit mobile version