Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ: गोबर से बने एक लाख दिये से आज रोशन होगा गोमती का झूलेघाट

गोबर से बने दिये

गोबर से बने दिये

लखनऊ नगर निगम के कान्हा उपवन की गायों के गोबर के बने एक लाख दीयों से शुक्रवार को गोमती का झूलेघाट रोशन होगा।

दीपावली से ठीक एक दिन पहले गोमय दीपावली मनाई जाएगी। अब तक शहरवासी 50 हजार से अधिक गोबर के दीये निगम से खरीद चुके हैं। साथ ही गोबर से बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी बेची जा रही हैं।

दिवाली पर घरों में लाए गोबर से बने दिये और मूर्तियां : गोसेवा आयोग

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने कहा कि इन दीपों के जरिए लक्ष्मी-गणेश, नगर निगम व अन्य शब्द रेखांकित किये जाएंगे। बहुत से लोगों को यह आशंका है कि गोबर के दीये हैं तो यह खुद भी जल सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इन दीयों में 20 प्रतिशत मिट्टी भी है।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए इस प्रयास से स्वयं सहायता समूह की करीब 500 महिलाओं को रोजगार भी मिला है।

दीपोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, 11000 गोबर के दीपक होंगे प्रज्वलित

नगर आयुक्त ने बताया कि शहरवासी घर बैठे ऑनलाइन या फोन कर दीये मंगवा सकते हैं। निगम के स्वच्छता चैंपियंस उनको घर पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। रोजाना करीब 50 हजार दीये निगम तैयार कर रहा है । प्रमुख बाजार और मॉल में भी गोमय दीप उपलब्ध हैं।

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर एवं फेसबुक से इसकी मार्केटिंग की गई है।

Exit mobile version