• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GIS के लिए सज संवर रही है नवाबों की नगरी, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Writer D by Writer D
02/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP GIS
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ आगामी दस फरवरी से यहां शुरू होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट ( UP GIS) के लिये राजधानी लखनऊ में तैयारियां चरम पर है।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि राजधानी के वृंदावन क्षेत्र में होने वाली तीन दिवसीय समिट का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम स्थल को सात ब्लॉक में बाँटा गया है। पहला ब्लॉक उद्घाटन समारोह का होगा। इस ब्लॉक में दस हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद विदेश और देश के उद्योगपतियों को सम्बोधित करेंगे।

इस ब्लॉक के बग़ल में ही वीआईपी लाउंज, पार्टनर कंट्री (नीदरलैंड्स, डेनमार्क, सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, द यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, इटली एवं मॉरीशस), इंड्रस्टी पार्टनर (सीआईआई, फ़िक्की), नालेज पार्टनर ( ई एंड वाई) के लाउंज के साथ फ़ूडकोर्ट बनाया जा रहा है। इसी से सटाकर दूसरा ब्लॉक बनाया जा रहा है, जिसमें चार हैंगर बनाए जा रहे है। इन हैंगर में एक साथ सुबह से लेकर रात तक प्रदेश के विभिन्न विभागों के अलग-अलग सेशन चलेंगे, जिसमें विदेश, देश और प्रदेश के निवेशक शामिल होंगे। हर हैंगर में ढाई सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

UP GIS-23 कार्यक्रम के ब्लू प्रिंट के अनुसार तीसरे ब्लॉक में मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है, जहां से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा और पल-पल की ख़बर को अपडेट किया जाएगा। इसके साथ ब्लॉक में यूपी इन्वेस्ट का ऑफ़िस बनाया गया है। वहीं चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिये पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नज़र रखेंगे और समय समय पर अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आधुनिक यूपी की झलक पेश करेगा ड्रोन शो

चौथा ब्लॉक प्री फ़ंक्शन के लिये तैयार किया जा रहा है, जहां विभिन्न प्रकार की कल्चर एक्टिविटी होगी। वहीं पाँचवा ब्लॉक ड्रोन शो के लिये तैयार किया जा रहा है। इसी के साथ दर्शक दीर्घा भी बनाई जा रही है, जहां पर हज़ारों की संख्या में लोग ड्रोन शो का आनंद ले सकेंगे। छठवाँ ब्लॉक बी2बी मीटिंग्स के लिये तैयार किया जा रहा है। इसके साथ यहां पर फायर, सेफ़्टी और मेडिकल ज़ोन तैयार किया जा रहा है ताकि किसी भी आपातक़ालीन स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। ये तीनों ज़ोन तैयार हो जाने के बाद इसका रियलिटी चेक भी किया जाएगा। वहीं सातवां और अंतिम ब्लॉक एग्ज़िबिशन के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसमें कुल 11 हाल होंगे। प्रत्येक हॉल में विभिन्न सेक्टर पर अलग अलग सेशन पर चर्चा होगी।

Tags: GISGIS-23Lucknow Newsup gisUP GIS-23
Previous Post

UPPSC: 15 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, विज्ञापन जारी

Next Post

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन का अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

07/04/2026
UP Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर लगाई मुहर

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
Next Post
avalanche

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन का अलर्ट

यह भी पढ़ें

Road Accident

डिज़ायर पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, कार चालक की मौके पर मौत

25/01/2023
deepika padukone

भीड़ में फंसी ‘मस्तानी’ का किसी ने की बैग खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

26/02/2021
CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री की पहल पर भारत सरकार से मिली 15 हजार आवासों की स्वीकृति

29/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version