• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ ने रचा रिकॉर्ड: सौर ऊर्जा इंस्टॉलेशन में यूपी का नंबर-1 जिला

Writer D by Writer D
11/12/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Solar Energy

Solar Energy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने सौर ऊर्जा (Solar Energy) के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGY) के तहत लखनऊ में अब तक 62,271 रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं। यह राज्य के किसी भी जिले से सबसे अधिक है। लखनऊ की इस अगुवाई ने पूरे उत्तर प्रदेश को 3 लाख से अधिक इंस्टॉलेशन का मुकाम छू लिया है, जो योगी सरकार की कुशल मॉनिटरिंग और जनकेंद्रित नीतियों का जीता-जागता प्रमाण है।

राजधानी बनी टॉपर

योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ जिला प्रशासन, यूपीनेडा और डिस्कॉम की टीम ने दिन-रात मेहनत कर 62,271 इंस्टॉलेशन पूरे किए। लखनऊ की यह सफलता अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बन रही है और सौर ऊर्जा (Solar Energy) को घर-घर पहुंचाने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

अन्य प्रमुख जिलों ने भी दिखाई ताकत

लखनऊ के बाद वाराणसी ने 26,208, कानपुर नगर ने 18,562, बरेली ने 12,952 और आगरा ने 11,033 इंस्टॉलेशन कर शानदार प्रदर्शन किया। प्रयागराज (9,719), रायबरेली (8,616), झांसी (7,674), बाराबंकी (6,477) और गोरखपुर (6,262) जैसे जिलों ने भी योगी सरकार की योजना को मजबूती प्रदान की। सभी 75 जिलों में PO नियुक्त कर और 23 जिलों की मासिक दर दोगुनी करने से समावेशी विकास सुनिश्चित हुआ।

43 दिनों में 50,000 इंस्टॉलेशन

योगी सरकार के मार्गदर्शन में इंस्टॉलेशन की गति छह गुना बढ़ी है। प्रदेश भर में पहले ढ़ाई लाख इंस्टॉलेशन में 270 दिन लगे जबकि आखिरी 50,000 मात्र 43 दिन में पूरे हुए। यह तेजी लाखों परिवारों को मुफ्त बिजली, कम बिल और अतिरिक्त आय का लाभ दे रही है। उत्तर प्रदेश अब सौर ऊर्जा (Solar Energy)  में टॉप-3 राज्यों में शामिल है। यह सीएम योगी के हरित विकास मॉडल के संकल्प को साकार कर रहा है।

Tags: solar energysolar rooftop installation
Previous Post

नई SUV की बुकिंग हुई शुरू, क्रेटा-सिएरा को देगी सीधी टक्कर

Next Post

नोएडा में खुल गया Apple का नया स्टोर, एड्रेस और टाइमिंग करें लें नोट

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
Next Post
Apple Store Noida: नोएडा वालों के लिए इस लोकेशन पर खुला नया स्टोर, एड्रेस और टाइमिंग करें लें नोट

नोएडा में खुल गया Apple का नया स्टोर, एड्रेस और टाइमिंग करें लें नोट

यह भी पढ़ें

Rakesh Tikait

Twitter पर दिखा राकेश टिकैत का नया अवतार, यूजर्स ने पूछा ये सवाल…

19/07/2021
A huge tree fell due to heavy rain

150 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरने से एक की मौत, चार घायल; ब्रजेश पाठक पहुंचे

16/09/2025
Ruckus in Mathura

गणतंत्र दिवस पर इस जिले में चले लाठी-डंडे, जमकर हुआ पथराव

26/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version