• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ का बेटा अल्बानिया में गिरफ्तार, परिवार ने लगाई केन्द्र सरकार से गुहार

Writer D by Writer D
03/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Nitin Mishra

Nitin Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजाजीपुरम एलडीए कॉलोनी निवासी नितिन मिश्रा (Nitin Mishra) को ड्रग तस्करी के आरोप में बीते 12 अक्टूबर को अल्बानिया एयरपोर्ट (Albania Airport) पर गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में पीड़ित परिवार ने बेटे को भारत सुरक्षित लाने के लिए केन्द्र सरकार से गुहार लगाई है। केंद्र सरकार के पोर्टल पर लगाई गई मदद की गुहार को स्वीकार कर सरकार से परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन भी मिला है।

बहन नैना ने बताया कि भाई नितिन नेटवर्क मार्केटिंग का काम करता है। उसने लखनऊ के चिकनकारी व्यवसाय को अल्बानिया सहित कई देशों में फैलाने के उदे्श्य से 11 अक्टूबर को अल्बानिया जाने के लिए घर से निकला था। 22 अक्टूबर को फोन पर भाई ने बताया कि उसे यहां की पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोप गिरफ्तार कर लिया है। यह सुनते ही उसके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां रेनू का रो-रोकर हाल बेहाल है। भाई का हालचाल लेने के लिए जब उसने अल्बानिया और भारतीय दूतावास से सम्पर्क साधा तो वहां से उसे मायूसी हाथ लगी। दूतावास ने बताया कि इस बारें में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

उसने यह आरोप लगाया है कि भाई जब कभी अल्बानिया गया ही नहीं है तो उस पर ड्रग का केस कैसे दर्ज हो गया। इसकी जानकारी एम्बेसी को क्यों नहीं दी गई। ऐसे कई सवाल करते हुए नैना ने बताया उसके भाई को गलत आईडी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उनका कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी इतनी अच्छी नहीं कि वह इतना बड़ा खर्च उठा सकें। बेटे की रिहाई के लिए सरकार से मदद मांगी गई है।

बहन ने यह भी बताया कि नितिन का केस हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के अधिवक्ता विवेक राय देख रहे हैं। उनके जरिए पता चला है कि केंद्र सरकार की मदद पोर्टल पर मेल कर सहायता मांगी। शिकायत दर्ज होने के बाद मदद पोर्टल से उन्हें सरकार से मदद का आश्वासन मिला है।

यह भी बताया कि नितिन के मामले की यूएस से पैरवी नितिन के अधिवक्ता हरजोत सिंह कर रहे हैं। उनके जरिए अल्बानिया सरकार से इसमें यह पूछा जाएगा कि उन्होंने किस आधार पर नितिन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने यह सवाल उठाया है कि जब वह उनके देश पहले कभी नहीं आया तो ड्रग्स तस्करी का केस कैसे दर्ज हो गया। उन्होंने इसकी सूचना एंबेसी को क्यों नहीं दी।

Tags: Lucknow News
Previous Post

दहेज में मिली कार बनी यमराज, पूजन के दौरान टक्कर से एक की मौत

Next Post

लाखों रुपये मूल्य की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गर्मियों में आग लगने की न हों घटनाएं, सीएम योगी के निर्देश पर अफसरों ने संभाली कमान

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: सीएम योगी

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सहारनपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बदायूं सीबीजी प्लांट मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी गठित

14/03/2026
Next Post
arrested

लाखों रुपये मूल्य की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Mohini Ekadashi

इस दिन रखा जाएगा मोहिनी एकादशी व्रत, खुल जाएंगे मोक्ष के द्वार

17/05/2024
Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा: आशीष-अंकित की गन से हुई थी फायरिंग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

09/11/2021
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी गिरफ्तार

24/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version