• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दहेज में मिली कार बनी यमराज, पूजन के दौरान टक्कर से एक की मौत

Writer D by Writer D
03/11/2022
in इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Truck-Trolley Collision

Truck-Trolley Collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। जनपद में थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी मैरिज होम में शादी की रस्म पूरी होने के बाद दहेज में मिली कार (Car) का पूजन होने के दौरान अनाड़ी दूल्हे से अचानक गाड़ी स्टार्ट हो गई। इस दौरान गाड़ी से कुचलकर दूल्हे की बुआ की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

निजी मैरिज होम के सुरक्षा कर्मी ने बताया कि मैरिज होम में शादी होने के बाद दहेज में मिली कार का पूजन करवाया जा रहा था और चालक की सीट पर दूल्हा बना पीएसी का सिपाही अतुल बैठा था। पूजन के दौरान पंडित के द्वारा नारियल को पहिए के नीचे रखकर उस पर पहिया चढ़ाने के लिए कहा गया।

दूल्हे ने गाड़ी को स्टार्ट करने के बाद जैसे ही गेयर डाला तो कार के सामने खड़ी दूल्हे की बुआ समेत पांच लोग नीचे दबकर कुचल गए। हादसे में दूल्हे की बुआ सरला देवी की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत निजी मैरिज होम में तिलक समारोह का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अनियंत्रित हुई कार के नीचे आ जाने से दूल्हे की बुआ की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस को अभी लिखित में कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Tags: accident newsEtawah news
Previous Post

गर्भवती महिला का हत्यारा सिलाई मशीन मैकेनिक गिरफ्तार

Next Post

लखनऊ का बेटा अल्बानिया में गिरफ्तार, परिवार ने लगाई केन्द्र सरकार से गुहार

Writer D

Writer D

Related Posts

Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
Next Post
Nitin Mishra

लखनऊ का बेटा अल्बानिया में गिरफ्तार, परिवार ने लगाई केन्द्र सरकार से गुहार

यह भी पढ़ें

human traffking

नेपाली नाबालिग बच्ची को मानव तस्कर के चंगुल से कराया मुक्त

05/01/2021
Unwanted Facial Hair

फेस से अनचाहे बालों को हटाने के तरीके

27/01/2026
Suicide

युवती ने नदी में कूद कर की आत्महत्या

28/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version