• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाय के गोबर से बने दिये दीपावली की घरों की बढ़ायेंगे शोभा : सिंह

Desk by Desk
07/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
श्याम नन्दन सिंह

श्याम नन्दन सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नन्दन सिंह ने कहा है कि इस दीपवली पर्व पर गोमय(गोबर) से बनी लक्ष्मी-गणेश व हनुमान जी की मूर्तियों के साथ इससे बने दिये भी दीपावली में घरों की शोभा बढ़ायेंगे।

श्री सिंह ने शुक्रवार को यहां बताया कि गोसेवा आयोग एवं नगर निगम के साथ मिलकर लखनऊ में हनुमान सेतु के निकट झूलेलाल वाटिका पार्क में एक लाख गोमय के दियों को आगामी 13 नवम्बर को छोटी दीपावली के अवसर पर प्रज्जवलित किया जायेगा।

आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि अयोध्या, मथुरा, काशी व चित्रकूट जैसेे विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय व सांस्कृतिक क्षेत्र भी गोमय से बने दियों से जगमगायेंगे। इन सभी कार्यों में स्वयं सहायता समूह के सहयोग से एक लाख महिलाओं को रोजगार की प्राप्ति हुई है जो 300 से लेकर 500 रूपये प्रतिदिन की आय अर्जित कर रही हैं। इसके अतिरिक्त गोमय से बनने वाली जैविक खाद से कृषक अच्छी फसल पैदा करके अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं।

SDM का विवादित बयान, किसानों से कहा- सरकार आपके मन की नहीं तो उसे बदल दो लेकिन..

श्री सिंह ने बताया कि अब तक 35000 परिवारों को लगभग 65000 बेसहारा निराश्रित गोवंश सुपुर्द किये जा चुके हैं, जिससे वे गोमय की खाद बनाकर अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। साथ ही गोमय से बायोगैस, लट्ठे, गमले, धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री, राखी व विभिन्न प्रकार की हस्त शिल्प से सजावटी वस्तुएं बनाई जा रही है। इन सभी कार्यों से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। साथ ही सजावटी वस्तुओं को निर्यात करने का अवसर भी मिलेगा। आयोग यह भी प्रयत्न कर रहा है कि गोशालाओं में प्रयोग होने वाले यन्त्रों पर कृषि यन्त्रों के समान सब्सिडी मिले।

आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि गोमूत्र का शोधन करके गो अर्क व विभिन्न प्रकार की औषधियां बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त गोमूत्र से फिनायल भी बन रहा है जिसे गोनाइल कहा जाता है। इन सभी कार्यों से गोशालाओं की आय भी बढ़ेगी और वह आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष पंजीकृत गोशालाओं को आयोग के द्वारा 28 करोड़ 42 लाख रूपये भरण पोषण सहायता अनुदान दिया गया, जबकि इससे पूर्व के वर्ष में मात्र सात करोड़ 50 लाख रूपये दिया गया।

राम मंदिर फैसले की वर्षगांठ : अयोध्या का होगा दुग्धाभिषेक, जलेंगे घी के दीपक

श्री सिंह ने बताया कि तहसील मलिहाबाद के विकास खण्ड माल में ग्रामसभा करेन्द को समग्र विकास के लिये चयनित किया गया है, जिसमें सभी विभागों के सहयोग से विकास के कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोशालायें अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। गोमय (गोबर) व पंचगव्य से बने उत्पाद से व्यक्तियों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को सुधारने में भी सहयोग मिलेगा।

Tags: latest UP newsLatest uttar pradesh Newsगाय के गोबर से बने दीपकगोवंश
Previous Post

भाजपा में छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी संसद में भेजा जा सकता है : सीमा द्विवेदी

Next Post

जर्मन कंपनी का चीन से आगरा आना, ताजे पानी की छोटी-छोटी बूंदे हैं : योगी

Desk

Desk

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
CM Dhami
राजनीति

केदारनाथ रावल से मिले मुख्यमंत्री धामी, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

02/04/2026
CM Nayab Singh Saini met the PM Modi
राजनीति

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026
Next Post
सीएम योगी cm yogi

जर्मन कंपनी का चीन से आगरा आना, ताजे पानी की छोटी-छोटी बूंदे हैं : योगी

यह भी पढ़ें

Dead Bodies

नहर में मिली महिला के शव की हुई शिनाख्त

10/03/2022
vastu tips

वास्तु के अनुसार ऐसा होना चाहिए आपका बेडरूम

05/06/2021
UP GIS

GIS: आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे यूपी और इटली: अलेसांद्रो लिबेराटोरी

11/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version